Headline
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद
नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह

चलती बस में नशीला पदार्थ सुंघाकर शिक्षिका से की छेड़खानी, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून। रोडवेज की चलती बस में नशीला पदार्थ सुंघाकर दून की शिक्षिका से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन लोगों ने चेहरे पर स्प्रे कर पहले उन्हें बेहोश किया फिर डाट काली मंदिर के पास टनल आने पर बस की लाइट बंद करवाकर छेड़खानी की। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने बताया, कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली शिक्षिका ने शिकायत की है। वह सहारनपुर जिले के एक स्कूल में पढ़ाती हैं। उन्होंने बताया, 21 जून की सुबह वह घर से स्कूल जाने के लिए पति के साथ देहरादून आईएसबीटी पहुंचीं। घर से निकलने पर उन्हें एहसास हुआ कि कोई पीछा कर रहा है। पति को भी उन्होंने यह बात बताई।

पति उन्हें बस में बैठाकर लौट गए। दोपहर बाद स्कूल से घर आने के लिए वह उत्तराखंड परिवहन निगम की बस में सवार हुईं कंडक्टर ने उन्हें अपनी बगल वाली सीट पर बैठा दिया। शिक्षिका ने बताया, इसी दौरान उनके पास बैठे एक व्यक्ति ने तीन सवारियों के लिए कंडक्टर को 500 रुपये दिए। इसके बाद कंडक्टर उठ गया और शिक्षिका के अलावा दो अन्य लोग वहां बैठ गए। एक व्यक्ति उनकी पीछे वाली सीट पर बैठा। शिक्षिका का आरोप है कि इसी दौरान पास बैठे एक व्यक्ति ने उनके चेहरे पर स्प्रे डाला। इससे वह बेहोशी की हालत में चली गईं। केवल आवाज सुन पा रही थीं। बीच में एक बार होश आया तो खिड़की के पास बैठे व्यक्ति ने रुमाल में स्प्रे कर उनके नाक पर लगा दिया।

देहरादून से पहले डाट काली मंदिर के पास टनल आने पर उनमें से एक व्यक्ति ने कंडक्टर से बस की लाइट बंद करने को कहा। आरोप है कि अंधेरा होने पर एक व्यक्ति ने उनके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर हाथ पकड़ लिया। शिक्षिका ने आशंका जताई है कि आरोपियों ने इस दौरान वीडियो भी बनाया है। उनका कहना है, कई दिनों से अज्ञात लोग उनका पीछा भी कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top