Headline
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त

सनी देओल की गदर 2 का मोशन पोस्टर जारी, उत्कर्ष शर्मा की दिखी झलक

सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर 2 का खुमार दर्शकों के सिर चढक़र बोल रहा है। यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी। गदर 2 साल 2001 में आई फिल्म गदर का सीक्वल है। अब निर्मााओं ने 21 जुलाई (शुक्रवार) को गदर 2 का मोशन पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें सनी (तारा सिंह) अभिनेता उत्कर्ष शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, गदर 2 का ट्रेलर 25 जुलाई को जारी किया जाएगा।

सनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर गदर 2 का मोशन पोस्टर साझा किया है। उन्होंने लिखा, अपने देश और परिवार की रक्षा के लिए हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है तारा सिंह। गदर 2 आ रही है पर्दे पर स्वतंत्रता दिवस पर। सिनेमाघरों में 11 अगस्त से। गदर 2 की कहानी 1971 में भारत और पाकिस्तान के युद्ध पर आधारित होगी, जिसे पहले भाग के खत्म होने के 17 साल बाद सेट किया गया है।

मोशन पोस्टर की शुरुआत में एक संदेश लिखा आता है, एक पिता का प्यार किसी बंधन को नहीं मानता। फोटो में सनी देओल एक्टर उत्कर्ष शर्मा का हाथ पकडक़र भागते नजर आ रहे हैं। रेतीले रास्ते में पत्थर भी खूब हैं। सनी देओल के तीखे तेवर देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म में भी वह पड़ोसी मुल्क के छक्के छुड़ाते नजर आएंगे। गदर 2 की कहानी पिछले फिल्म के आगे की कहानी होगी। इसमें उत्कर्ष शर्मा फिल्म की कमान संभालते नजर आएंगे। पहली फिल्म गदर-एक प्रेम कथा को 15 जून 2001 में रिलीज किया गया था। 190 मिलियन के बजट में तैयार की गई इस फिल्म ने 1.33 बिलियन रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top