Headline
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
महिला एशिया कप 2026-  भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
महिला एशिया कप 2026- भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण

मतांतरण से इनकार करने पर गला घोंटकर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपित आरिफ के दोनों पैर में लगी गोली

कौशांबी।  मतांतरण से इनकार करने पर चंदा सिंह की गला घोंटकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपित आरिफ पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। वह नाव के सहारे पश्चिम शरीरा के पभोषा घाट से यमुना नदी पार कर चित्रकूट भागने की फिराक में था, तभी पुलिस ने घेराबंदी की। जवाबी फायरिंग में उसके दोनों पैर में गोली लगी है। जिला अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है।

बलिया जनपद के नगरा चचया निवासी श्रीमती पत्नी रामसिंगार ने बेटी चंदा सिंह की शादी 10 साल पहले मऊ जनपद के बेलौझा हलदरपुर निवासी दुर्गेश सिंह के साथ की थीं। सात साल पहले दुर्गेश की बीमारी के कारण मौत हो गई। इस बीच चंदा की मुलाकात महेवाघाट (कौशांबी) के मिरदहन का पूरा निवासी आरिफ से हुई।

आरोप‍ित आर‍िफ मऊ जनपद में 108 सेवा एंबुलेंस का चालक था। उसने अपना असली नाम छिपाकर चंदा को गुड्डू राजपूत बताया था। उसका महिला के घर आना-जाना शुरू हो गया। इस बीच उसने चंदा को मऊ की सारी संपत्ति बेचकर कौशांबी जनपद में रहकर कारोबार करने का झांसा दिया। उसने अपनी संपत्ति बेच दी और दो साल पहले दो बेटियों झिलमिल व रिमझिम के साथ कौशांबी आ गई और अषाढ़ा में किराए का कमरा लेकर रहने लगीं।

मह‍िला का सप्ताह भर पहले पता चला था कि गुड्डू राजपूत असल में आरिफ है। वह अपने गांव मिरदहन का पूरा ले गया, जहां मतांतरण के लिए दबाव बनाया। इन्कार करने पर उसकी पिटाई की। मौत होने पर रात करीब आठ बजे लाश को घर पर छोड़कर भाग निकला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने टीम गठित कर दी थी। भोर करीब तीन बजे मुठभेड़ में आरोपित आरिफ को गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top