Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

मेरे माता-पिता कलाकार, मैं अभिनेता, और मेरी पत्नी अदाकारा, हमारी विरासत है रचनात्मक- अभिषेक बच्चन

मेरे माता-पिता कलाकार, मैं अभिनेता, और मेरी पत्नी अदाकारा, हमारी विरासत है रचनात्मक- अभिषेक बच्चन

साहित्य से लेकर सिनेमा तक बच्चन परिवार का अलग रुतबा है। अभिषेक बच्चन के दादा व कवि हरिवंश राय बच्चन ने साहित्य जगत में नई लकीर खींचीं तो पिता अभिताभ बच्चन ने अभिनय की दुनिया में इतिहास रचा है। हाल ही में जूनियर बच्चन ने परिवार से मिली रचनात्मक विरासत पर बात की। इस दौरान उन्होंने जिंदगी में परिवार के महत्व पर बात करते हुए कहा कि वे बहुत ज्यादा पारिवारिक हैं और उनके लिए माता-पिता ईश्वर से पहले आते हैं।

कहा- ‘माता-पिता भगवान के बराबर हैं’
अभिषेक बच्चन ने सीएनएन टीवी-18 को दिए इंटरव्यू में कहा कि उनके लिए माता-पिता भगवान के बराबर हैं। एक्टर से जब पूछा गया कि क्या वे धार्मिक हैं? इस पर उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि मैं बहुत धार्मिक हूं या नहीं। भगवान के साथ मेरा रिश्ता है, लेकिन भगवान के पास जाने से पहले मैं अपने माता-पिता के पास जाता हूं। मुझे लगता है कि माता-पिता ही ऐसे पहले होने चाहिए, जिन पर आपको भरोसा करना चाहिए। मेरे लिए, वे भगवान के बराबर हैं। मैं जो कुछ भी हूं, अपने परिवार की वजह से हूं। मैं बहुत ज्यादा पारिवारिक इंसान हूं। मैं जो कुछ भी करता हूं वह अपने परिवार के लिए करता हूं और वे मेरे सबसे करीबी लोग हैं’।

‘परिवार की राय सबसे ऊपर’ 
अभिषेक बच्चन का कहना है कि परिवार के विचार उनके लिए सबसे पहले मायने रखते हैं। एक्टर ने कहा, ‘जब तक आप एक प्यार करने वाले, हमेशा साथ खड़े रहने वाले, स्वस्थ और खुशहाल परिवार के पास घर लौट सकते हैं, मेरे ख्याल से आप ठीक हैं। मेरे लिए परिवार की राय सबसे ऊपर है’। अभिषेक ने अपनी विरासत और अपने सरनेम पर बात करते हुए कहा, ‘मुझे अपने दादाजी से मिले सरनेम पर गर्व है। उन्होंने जो काम किया, उसकी वजह से हमें मिलने वाले प्यार और सम्मान की निरंतरा सुनिश्चित करने के लिए मैं काम करूंगा। मुझे पूरी उम्मीद है कि मेरी बेटी और आगे आने वाली पीढ़ियां भी इस विरासत का सम्मान करेंगी’।

जूनियर बच्चन ने जाहिर की ये इच्छा
अभिषेक बच्चन ने कहा कि वे भी अपने पीछे कुछ ठोस और साकार छोड़कर जाना चाहते हैं। एक्टर ने कहा, ‘मेरे दादा कवि थे। मेरे माता-पिता कलाकार हैं। मैं भी अभिनेता हूं और मेरी पत्नी भी अदाकारा हैं। हमारी विरासत रचनात्मक है। लेकिन, अगर मैं अपने पीछे कुछ ठोस छोड़ कर जा सकूं तो मुझे लगता है कि यह परिवार के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान होगा’। वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन की पिछली फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ रही। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह कमाल नहीं दिखा सकी। अब वे ‘हाउसफुल 5’ में नजर आएंगे।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top