Headline
तकनीकी खराबी के बाद लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट वापस हीथ्रो एयरपोर्ट पर सुरक्षित लौटी
तकनीकी खराबी के बाद लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट वापस हीथ्रो एयरपोर्ट पर सुरक्षित लौटी
त्यूणी में टोंस नदी से 46 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद
त्यूणी में टोंस नदी से 46 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, जिलों में तेज हुआ मरम्मत अभियान
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, जिलों में तेज हुआ मरम्मत अभियान
हरिद्वार में प्रथम पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का किया शुभारंभ, CM धामी बोले- ज्ञान के साथ संस्कार जरूरी
हरिद्वार में प्रथम पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का किया शुभारंभ, CM धामी बोले- ज्ञान के साथ संस्कार जरूरी
25 सूत्रीय कार्यक्रम के लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करें अधिकारी : मुख्य विकास अधिकारी
25 सूत्रीय कार्यक्रम के लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करें अधिकारी : मुख्य विकास अधिकारी
‘प्रेम कीटाणु’ का ट्रेलर रिलीज, प्यार और गलतफहमी के बीच उलझी वीर पहाड़िया-अपराशक्ति खुराना की कहानी
‘प्रेम कीटाणु’ का ट्रेलर रिलीज, प्यार और गलतफहमी के बीच उलझी वीर पहाड़िया-अपराशक्ति खुराना की कहानी
मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन
मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन
आयुर्वेद हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा और समृद्ध विरासत का महत्वपूर्ण अंग- मुख्यमंत्री धामी
आयुर्वेद हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा और समृद्ध विरासत का महत्वपूर्ण अंग- मुख्यमंत्री धामी
मीराबाई चानू ने किया कमाल, 198 किलो उठाकर रचा इतिहास, एशियाड में भारत को दिलाया रजत पदक
मीराबाई चानू ने किया कमाल, 198 किलो उठाकर रचा इतिहास, एशियाड में भारत को दिलाया रजत पदक

NationalVoteresDay#राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) ने राजभवन में प्रथम बार मतदाता बनने वाले युवाओं को मतदाता बैज व पहचान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया

देहरादून।NationalVoteresDay के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) ने राजभवन में प्रथम बार मतदाता बनने वाले युवाओं को मतदाता बैज व पहचान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने जागरूकता हेतु निर्वाचन आइकॉन पद्मश्री श्री कल्याण सिंह रावत व श्री प्रीतम भरतवाण को सम्मानित किया। राज्यपाल श्री सिंह ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा तैयार किये गये कैलेंडर का विमोचन कर उपस्थित सभी लोगों को मतदाता शपथ दिलाई। राज्यपाल ने प्रथम बार मतदाता बन रहे युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर देश एवं प्रदेश के विकास में भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि हमारे जीवंत लोकतंत्र के संचालन में चुनाव प्रक्रिया की प्रमुख भूमिका है। उन्होनें कहा कि देश एवं प्रदेश के विकास के लिए ईमानदार, कर्मठ, कुशल जनप्रतिनिधि चुने जाने जरूरी हैं। इस कार्य की सफलता के लिए मजबूत चुनाव प्रणाली और जागरूक मतदाता का होना आवश्यक है व मतदाताओं को चुनाव प्रक्रिया की पूरी जानकारी होना आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top