Headline
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका
वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

सनी देओल की गदर 2 का नया पोस्टर रिलीज, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर 2 का खुमार दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए एकदम तैयार है। गदर 2 साल 2001 में आई फिल्म गदर का सीक्वल है। अब निर्मााओं ने गदर 2 का नया पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें सनी और उत्कर्ष शर्मा की झलक देखने को मिल रही है। पोस्टर में दोनों एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। जहां गदर भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी थी, वहीं गदर 2 की कहानी 1971 में भारत और पाकिस्तान के युद्ध पर आधारित होगी, जिसे पहले भाग के खत्म होने के 17 साल बाद सेट किया गया है। गदर का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया था। गदर 2 का निर्देशन भी अनिल ने संभाला है। निर्माताओं ने बीत दिन गदर 2 का ट्रेलर जारी किया था, जिसमें सनी ताबड़तोड़ एक्शन करते नजर आ रहे हैं।

गदर 2 के निर्माताओं ने बहुत पहले प्रमोशन शुरू कर दिया था। पहले ओरिजनल फिल्म को झाड़-पोंछकर को दोबारा रिलीज किया गया। फिल्म की वीडियो क्वालिटी को चमकाया गया। माहौल बनने लगा तो फिल्म से जुड़ीं दूसरी जानकारियां देनी शुरू कीं।निर्देशक अनिल शर्मा पूरी कोशिश कर रहे हैं कि गदर 2 हल्ला मचा सके, ताकि दूर-दूर तक इसकी रिलीज को लेकर चर्चा हो। अब जल्द ही एक समारोह रखा जाएगा, जहां फिल्म के सभी गायक लाइव गाने गाएंगे।

गदर 2 का पहला पोस्टर 26 जनवरी, 2023 को रिलीज किया गया था। इसी के साथ सनी ने इस फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा हटाया था।पोस्टर के साथ सनी ने लिखा था, हिन्दुस्तान जिंदाबाद है… जिंदाबाद था… और जिंदाबाद रहेगा। इस स्वतंत्रता दिवस हम दो दशक बाद बॉलीवुड का सबसे बड़ा सीक्वल लेकर आ रहे हैं। गदर: एक प्रेमकथा एक पीरियड एक्शन ड्रामा है, जिसका निर्देशन अनिल ने ही किया था।

फिल्म में सनी, अमीषा पटेल और अमरीश पुरी मुख्य भूमिका में दिखे थे।इसकी गिनती बॉलीवुड की शानदार और यादगर फिल्मों में होती है। यह 1947 में हुए भारत विभाजन की कहानी पर आधारित है।इसमें दिखाया गया कि कैसे एक मुस्लिम लड़की और एक पंजाबी लड़के का प्यार सरहदों से परे जाकर अपनी मंजिल चुनता है। यह फिल्म पर देखी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top