Headline
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री
उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत

मेरे भाई की मदद के लिए कोई नहीं.., ये कहते हुए इमोशनल हुई प्रियंका गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि सरकार के पास कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सवालों का जवाब नहीं था इसलिए उसकी संसद की सदस्यता को ही रद्द कर दिया गया। वाड्रा ने केरल के वायनाड में गांधी के साथ एक विशाल जनसभा को मंगलवार को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता (गांधी) को सरकार से सिर्फ सवाल पूछने के कारण अयोग्य घोषित किया गया। उनका कहना था कि गांधी को एक ऐसा सवाल पूछने के लिए अयोग्य ठहराया गया था जिसका भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोग जवाब नहीं दे सके।

उन्होंने कहा कि भाजपा हमारे लोकतंत्र को खत्म करने में तुली है। पूरी मोदी सरकार गौतम अडानी का बचाव करने की कोशिश कर रही है। खुद प्रधानमंत्री अडानी के बचाव में लगे हुए हैं। प्रधानमंत्री हर दिन अपने ‘ड्रेसिंग स्टाइल’ में बदलाव कर रहे हैं, लेकिन मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में आम लोगों की जीवनशैली में कोई बदलाव नहीं आया है। आम युवा नौकरी के लिए संघर्ष कर रहा है। वाड्रा ने अपने भाई राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा, जब मैं 2019 में वायनाड आई थी तो मैंने आप लोगों को अपने भाई के बारे में बहुत कुछ बताया था।

आज मुझे पूरा विश्वास है कि वायनाड के लोग पूरी तरह समझ चुके हैं कि राहुल गांधी कौन हैं। आप जानते हैं कि गांधी एक ईमानदार, सच्चा इंसान और बहादुर व्यक्ति है और वह उन लोगों की ताकत के सामने भी निडर होकर खड़े हैं जो उन्हें चुप कराना चाहते हैं। गांधी की संसद की सदस्यता खत्म करने के बाद बंगला खाली के लिए उनके घर पर हुए काम का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, मैं राहुल के घर में उनका फर्नीचर पैक कर रही थी। मुझे पैकिंग करते हुए ध्यान आ रहा था कि कुछ साल पहले मैंने भी अपना घर खाली किया था। तब मेरे बच्चे और मेरा पति हमारे घर का सामान समेटने ने मुझे मदद कर रहे थे, लेकिन मेरे भाई के पास उनकी मदद करने के लिए अपना परिवार नहीं है, भले ही हम सब उनके साथ खडे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top