Headline
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस
तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

चंडीगढ़।  ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। पंजाब सरकार और राज्य पुलिस ने हाईकोर्ट में यह जानकारी दी है कि 18 मार्च को ही एनएसए लगा दिया गया था। न्यायालय ने सरकार से स्थिति रिपोर्ट मांगी है। अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार है। बता दें कि पंजाब पुलिस ने शनिवार (18 मार्च) को अमृतपाल सिंह और उसके संगठन वारिस पंजाब दे के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। पुलिस ने कई किलोमीटर तक पीछा किया था, हालांकि वह भागने में सफल रहा। इससे पहले पंजाब पुलिस ने कहा था कि अमृतपाल की गिरफ्तारी के लिए चलाए ऑपरेशन के तहत अब तक 114 लोगों को हिरासत में लिया गया है और अमृतपाल सिंह की तलाश जारी है।

पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि 78 लोग पहले दिन, 34 दूसरे दिन और दो तीसरे दिन यानी आज हिरासत में लिए गए हैं। उन्होंने बताया था कि फरवरी से लेकर अब तक संगठन के तत्वों के खिलाफ छह मामले दर्ज किये गये हैं, जिनमें सामाजिक सद्भावना का माहौल बिगाडऩे की कोशिश से लेकर पुलिस के कार्य में दखल देने, पुलिसकर्मियों को चोट पहुंचाने से लेकर शस्त्र अधिनियम के उल्लंघन और हत्या के प्रयास के आरोप शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि ऑपरेशन में 10 हथियार और चार वाहन भी जब्त किये गये हैं। पांच आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया गया है और उन्हें असम भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top