Headline
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित

अब कुत्ता पालने के लिए करना होगा रजिस्ट्रेशन नही तो भरना पड़ेगा जुर्माना, नगर निगम की टीम हुई गठित

देहरादून। कुत्ता पालने का शौक है, लेकिन नगर निगम में उसका रजिस्ट्रेशन नहीं है तो आपका 500 रुपये का चालान कट सकता है। इसके लिए नगर निगम टीम गठित करने जा रहा है। यह टीम शहर की सोसायटियों में जाकर छापा मारेगी और उन लोगों पर कार्रवाई करेगी जिन्होंने पालतू कुत्ते का रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। निगम की टीम ने शहर की 60 सोसायटियों को नोटिस जारी कर लोगों से कुत्तों का पंजीकरण कराने की अपील की है। दरअसल शहरभर में सुबह-शाम लोग अपने पालतू कुत्तों का घुमाते नजर आते हैं। इनमें से ज्यादातर ने अपने कुत्तों का पंजीकरण नगर निगम में नहीं कराया है। ऐसे में इन लोगों पर नगर निगम ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। इसके लिए निगम की टीम सुबह, शाम शहर के अलग-अलग इलाकों ने निगरानी करेगी। यदि कुत्ते का पंजीकरण नहीं मिला तो मालिक से 500 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा।

इसके साथ ही उसे पंजीकरण कराने के लिए तीन दिन का समय दिया जाएगा। अगर इसके बाद भी पंजीकरण नहीं कराया गया तो निगम सख्त कार्रवाई करेगा। नगर निगम के पशुचिकित्सा विभाग में करीब 5000 कुत्तों का ही पंजीकरण हुआ है। इसमें 3400 का पंजीकरण पिछले साल हुआ था। जबकि इस साल अभी तक 1500 पंजीकरण ही हुए हैं। जबकि पशु चिकित्सा विभाग का अनुमान है कि शहर में करीब 10 हजार पालतू कुत्ते हैं। पालतू कुत्तों का पंजीकरण अनिवार्य है। इसके लिए टीम गठित की जा रही है। अगर कोई बिना रजिस्ट्रेशन के कुत्ता घुमाता हुआ मिला तो उससे तत्काल पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। टीम घर-घर जाकर भी जांच करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top