Headline
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति

अब प्रदेश में 15 दिन में भवनों के नक्शे पास करने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम होगा लागू

देहरादून। प्रदेश में आवासीय भवनों के नक्शे 15 दिनों में पास होंगे। इसके लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू होगा। यह निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नक्शों की पूरी प्रक्रिया व्यावहारिक व सरल होनी चाहिए। सचिवालय में आवास एवं शहरी विकास विभाग की ओर से सशक्त उत्तराखंड@2025 से संबंधित कार्ययोजना, संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिवर्ष प्रदेश में आने वाले लाखों पर्यटकों, श्रद्धालुओं के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई जाएं। उन्होंने नगरीय क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान की दिशा में भी प्रभावी कार्ययोजना बनाने को कहा ताकि स्वच्छ-सुंदर देवभूमि का संदेश देश दुनिया में जाए। सीएम ने आवास एवं शहरी विकास विभाग को समन्वय से काम करने के निर्देश दिए। जिलों में नगर निकाय से जुड़े कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए मुख्य विकास अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपे जाने की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आवास एवं शहरी विकास विभाग की ओर से तैयार किए गए अल्प, मध्य एवं दीर्घकालिक रोड मैप के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं ताकि इस क्षेत्र में निर्धारित निवेश के लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीकएंड में देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, रुद्रपुर, नैनीताल शहरों को जाम की स्थिति से मुक्त करने के लिए पार्किंग स्थलों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए। इन शहरों के लिए शटल वाहन सेवा के संचालन और पार्किंग स्थलों के विकास में निजी सहभागिता की संभावनाएं तलाशी जाएं।

मुख्यमंत्री धामी ने विकास प्राधिकरणों के माध्यम से आवासीय भवनों के नक्शों की स्वीकृति की व्यवस्थाओं को सुगम बनाने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम बनाने और आवासीय भवनों के नक्शे 15 दिन के भीतर स्वीकृत करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न प्राधिकरणों के मध्य आपसी समन्वय बनाने और आवासीय योजनाओं का मास्टर प्लान तैयार करने में हितधारकों को भी सहयोगी बनाने पर बल दिया। उन्होंने म्युनिसिपल सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, शहरी आजीविका सुधार के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों के गठन, स्ट्रीट वेंडर, प्रधानमंत्री आवास शहरी, शहरों के सौन्दर्यीकरण एवं पर्यावरण के लिए पार्कों के निर्माण, ओपन जिम जैसी योजनाओं के क्रियान्वयन में भी तेजी लाने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top