Headline
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR
13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR

कल होगा वनडे विश्व कप का आगाज , इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होगा पहला मुकाबला

नई दिल्ली। वनडे विश्व कप का 13वां संस्करण एक दिन में शुरू होगा। पांच अक्तूबर को गत विजेता इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच उद्घाटन मैच खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होगा। इसी मैदान पर 19 नवंबर को फाइनल मुकाबला भी होगा। भारतीय टीम की नजर तीसरी बार चैंपियन बनने पर है। उसने 1983 और 2011 में खिताब अपने नाम किया था। पिछली बार जब टीम इंडिया चैंपियन बनी थी तब विश्व कप का आयोजन भारत में ही हुआ था। ऐसे में इस बार भी टीम से खिताब की उम्मीदें हैं।

विश्व कप के मैच भारत के 10 शहरों में खेले जाएंगे। हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता में मुकाबले हैं। इस विश्व कप में कुल 10 टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट का आयोजन राउंड रॉबिन फॉर्मेट में होगा। 10 में से शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। पिछली बार इंग्लैंड में भी इसी फॉर्मेट में विश्व कप का आयोजन हुआ था। तब इंग्लिश टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था।
विश्व कप का आयोजन पांच अक्तूबर से लेकर 19 नवंबर तक होगा। विश्व कप में 10 टीमें भाग ले रही हैं। मेजबान भारत के अलावा, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, नीदरलैंड और इंग्लैंड हिस्सा ले रहा है। भारत का पहला मैच पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा।

विश्व कप के मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर अलग-अलग भाषा में मैच का आनंद ले सकते हैं। वहीं, डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में भारत के मैचों के अलावा सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला देख सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top