Headline
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश

निकाय चुनाव के अंतिम प्रचार दिवस पर रविन्द्र रावत की ताबड़तोड़ जनसभाएं व रोड शो, घर-घर जाकर मांगे वोट

निकाय चुनाव के अंतिम प्रचार दिवस पर रविन्द्र रावत की ताबड़तोड़ जनसभाएं व रोड शो, घर-घर जाकर मांगे वोट

रोड शो के दौरान रविन्द्र रावत (रवि) का बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने किया स्वागत

रविन्द्र रावत (रवि) से वार्ड 67 मोहकमपुर की जनता का विशेष प्रेम, वार्ड के चहुमुंखी विकास का लिया संकल्प

देहरादून। नगर निकाय चुनाव का 23 जनवरी को मतदान होना है। ऐसे में अब प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। वार्ड 67 से भाजपा प्रत्याशी रविन्द्र रावत (रवि) ने अंतिम प्रचार दिवस पर ताबड़तोड़ जनसभाएं, रोड-शो करने के साथ ही घर-घर जाकर वोट मांगे। आस्था वेडिंग प्वाइंट से आज निकाले गये रोड-शो में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय जनता मौजूद रही। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी रविन्द्र रावत (रवि) ने पिछले पांच वर्षों में हुए विकास कार्यों को गिनाने के साथ ही अगने पांच वर्ष का रोड़ मैप जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि उनका एक ही लक्ष्य है वार्ड 67 को मॉडल वार्ड के रूप में विकसित करना है।

वार्ड 67 से भाजपा प्रत्याशी रविन्द्र रावत (रवि) ने पार्टी के प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के विश्वास और सहयोग से ही वे नगर निगम में जनहित के कार्यों को और मजबूती से आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा यहां की नालियों की साफ-सफाई के अलावा सड़कों को गड्ढामुक्त करना, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करना, बुजुर्ग और विधवा पेंशन शिविर के साथ ही मेडिकल कैंप और आयुष्मान कार्ड भी बनवाए हैं। उन्होंने कहा कि यहां की महिलाओं को आर्थिक रूप से संपन्न करने के लिए सिलाई-कढ़ाई केंद्र भी शुरू किया जाएगा और नौनिहालों के लिए लाइब्रेरी की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया है कि वार्ड का चहुमुंखी विकास करेंगें।

भाजपा प्रत्याशी रविन्द्र रावत (रवि) ने कहा, “जनता के हित और क्षेत्र के विकास के लिए काम करना मेरी प्राथमिकता रही है। पहले भी पार्षद रहते हुए मैंने क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किए हैं और इस बार भी जनता के साथ मिलकर नगर निगम सीमा में हर समस्या का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।”

भाजपा प्रत्याशी रविन्द्र रावत (रवि) ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान ताबड़तोड़ बैठकें आयोजित की। जहां जनता ने उन्हें अपना भरपूर समर्थन और विश्वास दिलाया। उन्होंने बताया कि नगर निगम के नए जुड़े क्षेत्रों में विकास की विशेष आवश्यकता है, और इसके लिए वे पूरी लगन और संकल्प के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा, “निगम क्षेत्र की समस्याओं को हल करने के लिए मैं लंबे समय से संघर्षरत हूं। जनता का सहयोग और आशीर्वाद मुझे नई ऊर्जा देता है। मैं वार्ड 67 के हर नागरिक से अपील करता हूं कि मुझे अपना वोट दें, ताकि मैं उनके लिए पहले से भी अधिक प्रभावी तरीके से काम कर सकूं।” रवि रावत ने भरोसा जताया कि जनता का समर्थन उन्हें इस बार भी नगर निगम तक जरूर पहुंचाएगा, और वे अपने क्षेत्र को विकास के नए आयाम देने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top