Headline
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन

दुख काटने के बहाने महिलाओं को बनाता था हवस का शिकार, फिर चलता था ब्लैकमेलिंग का खेल

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली के द्वारका से पुलिस ने बाबा को गिरफ्तार किया है। बाबा लोगों के दुख काटने के बहाने महिलाओं को अपना शिकार बनाकर उनसे दुष्कर्म करता था। दुष्कर्म करने के बाद जबरन उगाही और ब्लैकमेलिंग करता था। आरोपी का नाम विनोद है, जिसको बाबा मसानी के नाम से जाना जाता है। उत्तर द्वारका थाना पुलिस को एक महिला ने शिकायत दी थी।

अभी पुलिस को और भी पीडि़त महिलाओं का भी पता लगा है। आरोपी बाबा को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले लिया है। बाबा खुद का यूट्यूब चैनल भी चलाता है। बाबा माता मसानी चौकी दरबार के नाम से अपना आश्रम चला रहा था। देर रात ककरौला मोड़ निवासी महिला ने पुलिस को कॉल कर आपबीती बताई थी। महिला ने कहा था कि बाबा ने कष्ट काटने के बहाने उससे रेप किया।

अब आरोपी उसको ब्लैकमेल कर रहा है। सूचना के बाद एसीपी द्वारका मदन लाल मीणा ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए थे। पुलिस अधिकारी एसआई दुर्गेश ने मौके पर जाकर पीडि़ता से संपर्क किया था। इसके बाद लोगों ने द्वारका थाने के बाहर भी बवाल किया था। महिला अपने पति के साथ बाबा मसानी के पास गई थी, उसके घर में दिक्कत चल रही थी। बाबा ने दीक्षा के नाम पर उससे 5 लाख रुपये मांगे थे।

दंपती ने मना किया था। इसके बाद वे लोग एक दिन फिर बाबा के पास गए, तो आरोपी ने प्रसाद में नशीला पदार्थ दिया था। उसके साथ रेप किया और बाद में ब्लैकमेल करने लगा। धमकी से परेशान होकर उसने पुलिस को शिकायत दी है। जिसके बाद बाबा को अरेस्ट किया गया है। द्वारका जिले के डीसीपी एम हर्षवर्धन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बाबा विनोद पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top