Headline
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में

उत्तराखंड रोडवेज बसों का संचालन ठप, यात्रियों की बढ़ी परेशानियां

देहरादून। उत्तराखंड रोडवेज की बसों का संचालन शुक्रवार को ठप है। देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, कोटद्वार और श्रीनगर डिपो से अब तक किसी बस का संचालन नहीं हुआ। दिल्ली, चंडीगढ़, सहारनपुर, मेरठ, फरीदाबाद, गुरुग्राम, अम्बाला, बरेली, मुरादाबाद समेत सभी लंबी दूरी के मैदानी मार्गों पर भी बस संचालन ठप है। यात्रियों को उत्तर प्रदेश की रोडवेज बसों में यात्रा करनी पड़ रही है। देहरादून के आइएसबीटी में उत्‍तराखंड रोडवेज की सभी बसों का संचालन बंद हैं।

उत्तराखंड परिवहन निगम की ऋषिकेश डिपो से संचालित होने वाली सभी बस सेवाएं शुक्रवार की सुबह 5:00 बजे से संचालित नहीं हुई। ऋषिकेश डिपो से 67 बस सेवा संचालित होती हैं जो सभी बंद हो गई। इसके अलावा दो सेवा रुड़की तीन सेवा हरिद्वार से संचालित होती हैं, सभी सेवाएं बंद हो गई।

उत्तर प्रदेश और अन्य प्रांतों के डिपो की बसें संचालित हो रही हैं। परिवहन निगम के कर्मचारी ऋषिकेश से देहरादून आइएसबीटी के लिए धरने में शामिल होने के लिए रवाना हुए। बसों का संचालन न होने से मैदानी और पर्वतीय क्षेत्र में जाने वाले यात्री परेशान रहे। नटराज चौक क्षेत्र में टैक्सी मेक्सी व अन्य वाहनों के जरिए यात्रा करने को मजबूर लोग भी वाहनों की किल्लत के कारण परेशान नजर आए।

परिवहन निगम के संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर चक्का जाम के चलते रुड़की से दिल्ली देहरादून व अन्य शहरों को जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह के समय बड़ी संख्या में यात्री बस अड्डे पर बसों का इंतजार करते रहे। वहीं उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में बाइपास से चलने वाली बसों को भी अब शहर के अंदर से जाने के निर्देश दिए हैं, जिसके चलते यात्रियों को थोड़ी राहत मिली है।

संयुक्त मोर्चा की ओर से 13 सूत्री मांगों को लेकर पिछले दिनों परिवहन निगम के उच्च अधिकारियों को ज्ञापन दिया था। वार्ता नहीं होने के चलते शुक्रवार सुबह से ही रुड़की बस अड्डे पर बसों का संचालन पूरी तरह से ठप कर दिया गया। रुड़की डिपो से पहली बस सुबह 4:00 बजे दिल्ली के लिए रवाना होती है, लेकिन शुक्रवार को कोई भी बस नहीं चल पाई है, जिसकी वजह से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को सबसे परेशानी का सामना करना पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top