Headline
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया

मौत का तांडव- नाइजीरिया में 30, बुर्किना फासो में 44 और कांगो में की गई 22 लोगों की हत्या

अबुजा। अफ्रीकी देशों में इस समय मौत का तांडव चल रहा है। अफ्रीका के तीन अलग-अलग देशों से बड़े स्तर पर हिंसा की खबर है। इसमें कई लोगों की हत्या की गई है। उत्तर-मध्य नाइजीरिया में एक शिविर पर हुए हमले में कम से कम 30 लोगों की हत्या कर दी गई। पुलिस अधिकारी सियुयेसे एनेने ने बताया कि बंदूकधारियों ने शाम बेन्यू राज्य के मगबान गांव में आम नागरिकों पर हमला कर दिया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

वहीं दूसरी तरफ उत्तरी बुर्किना फासो में इस्लामिक चरमपंथियों ने कई हमलों में कम से कम 44 लोगों की हत्या कर दी। सरकार ने शनिवार को यह जानकारी दी। साहेल क्षेत्र के गवर्नर लेफ्टिनेंट कर्नल पी एफ रोडोल्फे सोरगो ने एक बयान में कहा कि जिहादियों ने सेनो प्रांत में कूराकू और तोंदोबी गांवों पर हमला किया। सोरगो ने  हमलों को ‘घृणित तथा बर्बर’ बताया और कहा कि सरकार इलाके में शांति सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने लोगों से शांत रहने की अपील की।

इसके अलावा पूर्वी कांगो में चरमपंथी विद्रोहियों के हमले में कम से कम 22 आम नागरिकों की मौत हो गई। समूह का इस सप्ताह में यह दूसरा बड़ा घातक हमला है। ओइचा के मेयर निकोलस कम्बाले ने बताया कि आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से संबंध रखने वाले ‘एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेस’ (एडीएफ) के लोगों ने शुक्रवार देर शाम उत्तरी किवु प्रांत के बेनी क्षेत्र में लोगों पर हमला किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top