Headline
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त

ग्रीस प्रवासी नाव दुर्घटना में 300 से अधिक पाकिस्तानियों की मौत

कराची। ग्रीस के तट पर एक भरी हुई नाव के पलट जाने से 300 से अधिक पाकिस्तानी नागरिकों की मौत हो गई है। युद्ध, उत्पीडऩ और गरीबी से परेशान ये लोग यूरोप में शरण लेने के इरादे से जा रहे थे। पाकिस्तान की सीनेट के अध्यक्ष मुहम्मद सादिक संजरानी ने एक बयान में मृतकों की संख्या का खुलासा किया। ग्रीक अधिकारियों ने अभी तक पाकिस्तान के मरने वालों की संख्या की पुष्टि नहीं की है। गौरतलब है कि पाकिस्तान दशकों में अपने सबसे खराब आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। बेहतर भविष्य की तलाश में खतरनाक रास्तों से यूरोप जाने वाले पाकिस्तानियों का मामला पूरे देश में गूंज रहा है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने नाव डूबने से मरने वालों के लिए सोमवार को राष्ट्रीय शोक घोषित किया।

एक ट्वीट में उन्होंने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए। शरीफ ने लिखा, मैं देश को विश्वास दिलाता हूं कि अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने वालों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। जांच के बाद जिम्मेदारी तय की जाएगी और कार्रवाई की जाएगी। संयुक्त राष्ट्र प्रवासन एजेंसी (आईओएम) ने कहा कि पिछले सप्ताह नाव पलटने के दौरान करीब 750 पुरुष, महिलाएं और बच्चे इसमें सवार थे। हादसे में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई। यह भूमध्य सागर में सबसे खराब त्रासदी में से एक थी। त्रासदी ने यूरोपीय संघ के शरणार्थी संकट पर एक रोशनी डाली है, इसमें हर साल हजारों प्रवासी युद्ध, उत्पीडऩ, जलवायु परिवर्तन और गरीबी से पीडि़त होकर जोखिम वाले मार्गों से भागकर यूरोप जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top