Headline
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी

राजस्थान में शाही अंदाज से होगी परिणीति और राघव की शादी, 25 सितंबर को गूंजेगी शहनाइयां

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा की जोड़ी इन दिनों इंडस्ट्री में टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं। सगाई के बाद दोनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं। वहीं लोगों को भी परिणीति व राघव की शादी का बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच दोनों की शादी की डेट सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो ये लव बर्ड्स इस साल के अंत में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों इसी साल 25 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हालांकि, अभी तक वेडिंग डेट को लेकर दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

वहीं दोनों की इंगेजमेंट सेरेमनी में भी बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक क्षेत्र तक की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। सगाई की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए। रिपोर्ट के अनुसार शादी काफी ग्रांड तरीके से होगी और शादी की तैयारियां भी एक हफ्ते पहले ही शुरू हो जाएगी। शादी में दोनों के परिवार वालों और खास दोस्तों के अलावा बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर राजनीति जगत तक के लोग शामिल हो सकते हैं।

जानकारी के अनुसार दोनों ने कुछ वक्त पहले ही उदयपुर में पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर से मुलाकात कर अच्छी जगहों और होटलों के बारे में जानकारी ली थी। इसके बाद से ही कयास लगाया जा रहा है कि परिणीति भी अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा की तरह ही शाही अंदाज में शादी करने की तैयारी में हैं। यही नहीं, राजस्थान में शादी के बाद उनका रिसेप्शन गुडग़ांव में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top