Headline
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका
वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

दिल्ली- एनसीआर में झुलसा देने वाली गर्मी से लोगों को मिली निजात, मौसम बना सुहावना, जानिए क्या कह रहे मौसम विभाग के आंकड़े

दिल्ली-एनसीआर। मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली। इससे बुधवार को लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिली। बादलों की आवाजाही व धूल भरी हवाओं ने 43 डिग्री से ऊपर चल रहे पारे को पांच डिग्री तक लुढ़का दिया है। इस कारण से अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री की कम 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस कारण से दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। मंगलवार देर रात ही मौसम में बदलाव देखने को मिले थे। इससे बुधवार सुबह आसमान में घने बादल छाए रहे। कुछ एक इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। दोपहर होते-होते कुछ जगह पर बादलों व धूप में लुकाछिपी का खेल चलता रहा। शाम होते-होते फिर से बादलों ने आसमान में डेरा डाल दिया और तेज हवाएं चलने लगी। इस कारण से मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार तापमान में बड़ी गिरावट हुई।

 

बीते तीन दिनों से नजफगढ़ में तापमान 46 डिग्री से ऊपर चल रहा था। लेकिन बुधवार को वहां तापमान 35.9 दर्ज किया गया। जबकि पूसा में 35.4, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 35.5, पीतमपुरा में 35.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अन्य केंद्रों पर तापमान 34 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने बारिश का अनुमान जताया था लेकिन दिन भर बारिश नहीं हुई लेकिन मौसम सुहावना हो गया।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर व रात के समय हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की भी संभावना है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं भी चलेंगी। इस कारण से अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 28 तक हल्की बारिश होगी। उसके बाद भी मौसम सुहावना ही बना रहेगा। विभाग ने अगले सप्ताह की शुरुआत तक मौसम के सुहावना बने रहने के संकेत दिए हैं। इस दौरान तापमान 33 से 37 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top