Headline
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका
वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

फोन की लत- गाजियाबाद में सामने आया फोन की लत का एक अनोखा मामला, फोन के लिए पति छोड़ने को तैयार महिला

दिल्ली- एनसीआर। गाजियाबाद में महिला ने कहा मोबाइल फोन नहीं छोडूंगी चाहे पति छूट जाए। परिवार परामर्श केंद्र के एक मामले में मोबाइल फोन पति पत्नी के बीच विवाद का कारण बन गया है। पत्नी को मोबाइल से इतना लगाव हो गया है कि उसके लिए फोन की अहमियत पति से ज्यादा हो गई है। लोनी के एक मामले में पति-पत्नी के बीच फोन की वजह से विवाद सामने आया है। पति ने बताया कि पत्नी पूरे दिन मोबाइल फोन में लगी रहती है। सारे दिन रिश्तेदारों, बहन, जीजा को विडियो कॉल करती रहती है।

उसने कहा कि मैं इसे स्मार्ट फोन नहीं दूंगा, कीपैड फोन दूंगा जिससे ये वीडियो कॉल न करे। उसने बताया कि ये ज्यादातर पूरे दिन अपनी बहन और जीजा को वीडियो कॉल करती है। इसकी बहन कॉल पर मुझे अपशब्द भी बोलती है और ये उसे कुछ नहीं कहती। वहीं, पत्नी इस बात पर अड़ी है कि मुझे स्मार्ट फोन ही रखना है। विवाद के चलते पत्नी मायके चली गई थी।

परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी नेहा चौहान ने बताया कि महिला को काफी समझाया गया लेकिन वह स्मार्ट फोन की जिद पर अड़ी रही। महिला के भाइयों ने भी उसे समझाया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है। काउंसलर ने दोनों को समझा बुझाकर साथ में घर भेजा है और अगली तारीख दी है। काउंसलर बबीता शर्मा ने बताया कि पति ने एक वीडियो भी दिखाया था जिसमें पत्नी पति को मार रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top