सितंबर से खुलेगा पर्यटकों के लिए
ऋषिकेश। उत्तराखंड के ऋषिकेश में बनने वाला 132.30 मीटर लंबा बजरंग सेतु (कांच का पुल) अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा पुल पर साज-सज्जा का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुल पर कांच बिछाने का कार्य 30 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा, जबकि 15 सितंबर तक इसे अंतिम रूप देकर आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
यह आधुनिक कांच का पुल तीर्थनगरी की खूबसूरती में इजाफा करेगा और श्रद्धालुओं व पर्यटकों के साथ-साथ रोमांच प्रेमियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा। पुल के दोनों ओर केदारनाथ की आकृति वाले खंभों पर झोपड़ियों का निर्माण किया जा रहा है।
निर्माण कार्य में सुरक्षा और मजबूती को ध्यान में रखते हुए लिंग शू और विंड शू तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि तेज हवाओं के बीच भी पुल का संतुलन बना रहे।

https://shorturl.fm/05izX
https://shorturl.fm/tdBnL
https://shorturl.fm/rxhg6