Headline
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें

पिथौरागढ़–मुनस्यारी हेली सेवा को मिली हरी झंडी, 30 सितंबर से होगी शुरू

पिथौरागढ़–मुनस्यारी हेली सेवा को मिली हरी झंडी, 30 सितंबर से होगी शुरू

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय ने दी मंजूरी

देहरादून। उड़ान योजना के तहत पिथौरागढ़ से मुनस्यारी के बीच हेली सेवा 30 सितंबर से शुरू होने जा रही है। केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय ने इस सेवा को मंजूरी देते हुए संचालन की जिम्मेदारी हैरिटेज एविएशन को सौंपी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू से मुलाकात कर राज्य में हेली सेवाओं के विस्तार का आग्रह किया था। इसके बाद मंत्रालय ने न सिर्फ मुनस्यारी हेली सेवा को हरी झंडी दी, बल्कि संचालन के लिए हैरिटेज एविएशन का चयन भी किया। केंद्रीय मंत्री ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री को इसकी जानकारी दी है।

इसके साथ ही पिथौरागढ़ से धारचूला के लिए भी हेली सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही है। धारचूला में हेलिपैड निर्माण के लिए जमीन चयनित की जा रही है। शुरुआती सहमति इस मार्ग पर भी हैरिटेज एविएशन को दी गई है। वहीं, पिथौरागढ़ से दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू करने का प्रस्ताव एयरलाइंस द्वारा भेजे जाने पर सकारात्मक विचार किया जाएगा।

टनकपुर-अछनेरा रेल सेवा पर भी काम
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री को बताया कि अछनेरा–टनकपुर विशेष ट्रेन चलाने के लिए फिजिबिलिटी अध्ययन शुरू कर दिया गया है। अध्ययन रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री धामी ने हेली और रेल नेटवर्क विस्तार के लिए दोनों केंद्रीय मंत्रियों का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top