Headline
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान

पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम

जानें किसे होगा लाभ

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन इस साल आमजन के लिए काफी खास होने वाला है। दरअसल, केंद्र 17 सितंबर को यानी पीएम मोदी के जन्मदिन पर आयुष्मान भव कार्यक्रम शुरू करने वाला है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने दी। मंडाविया ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय अंतिम छोर पर मौजूद व्यक्तियों सहित हर वांक्षित लाभार्थी तक सभी सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं को पहुंचाने के लिए आयुष्मान भव नामक कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान शिविर लगाए जाएंगे और 60,000 लोगों को आयुष्मान भारत कार्ड दिए जाएंगे।

बता दें, आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना है, जो प्रति लाभार्थी परिवार को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हम स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर संतृप्ति के लिए इस कार्यक्रम को और अधिक चलाएंगे। पिछले साल हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ट्यूबरकुलोसिस (टीबी) के मुद्दे पर जोर दिया था।

उन्होंने कहा कि इससे पहले पीएम मोदी ने कहा था कि दुनिया का क्षय रोग (टीबी) को खत्म करने का लक्ष्य 2030 है, लेकिन भारत का लक्ष्य 2025 के अंत तक टीबी को खत्म करना है। पिछले वर्ष लगभग 70,000 लोग नि-क्षय मित्र बने और टीबी रोगियों को अपनाया जो अब बढक़र एक लाख हो गया है। जिन लोगों ने यह अपनाया है उनमें गैर सरकारी संगठन, व्यक्तिगत लोग, राजनीतिक दल और कॉर्पोरेट क्षेत्र के रूप में है।

मंडाविया ने कहा कि हर महीने पोषक तत्व किट दी जा रही है और उन मरीजों को हर संभव सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि ‘लोकभागीदारी’ की मदद से देश से टीबी को खत्म किया जाएगा। इससे पहले 2022 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देश को क्षय रोग (टीबी) मुक्त बनाने के लिए एक साल का कार्यक्रम चलाया था, जिसके तहत हर कोई एक टीबी मरीज को गोद लेगा और एक साल तक उसकी देखभाल करेगा। गौरतलब है, पीएम मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था, जो उत्तरी गुजरात के मेहसाणा जिले का एक छोटा सा शहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top