Headline
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हवाई हमला, तीन लोगों की मौत, कई घायल
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हवाई हमला, तीन लोगों की मौत, कई घायल
एशियन गेम्स 2026- भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया
एशियन गेम्स 2026- भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया
मिशन-2027: पश्चिमी यूपी में संगठन की तैयारियों को परखेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन
मिशन-2027: पश्चिमी यूपी में संगठन की तैयारियों को परखेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन
खेल के प्रति समाज की बदली है सोच, अभिवावक खेलों को लेकर बच्चों को कर रहे प्रोत्साहित- रेखा आर्या
खेल के प्रति समाज की बदली है सोच, अभिवावक खेलों को लेकर बच्चों को कर रहे प्रोत्साहित- रेखा आर्या
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल

PM मोदी 7 जुलाई को जायेंगे वाराणसी, 2024 के चुनाव का करेंगे शंखनाद

PM मोदी 7 जुलाई को जायेंगे वाराणसी, 2024 के चुनाव का करेंगे शंखनाद

दिल्ली।पीएम मोदी का 7 जुलाई को वाराणसी दौरा है। पीएम मोदी 7 जुलाई को वाराणसी को 1800 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे।पीएम मोदी का 7 जुलाई का वाराणसी दौरा उस आशीर्वाद और धन्यवाद के रूप में देखा जा रहा, जहां जनता व बाबा विश्वनाथ को धन्यवाद देने के साथ पीएम 2024 का शंखनाद भी करेंगे।इसको लेकर राजनीतिक विश्लेषक का कहना है कि निश्चित तौर पर बीजेपी के लिए प्रधानमंत्री वह जादुई व्यक्तित्व हैं, जो हर चुनाव में उन्हें जीत दिलाते आए हैं. बीजेपी हर वक्त चुनावी मोड में रहती है। ऐसे में पीएम का ये दौरा 2024 के लिए काशी वासियों का आशीर्वाद मांगना हैं।अपने इस दौरे में पीएम मोदी कई परियोजना की सौगात देंगे. साथ ही बीजेपी सरकार की उपलब्धियां भी बताएंगे।

बीजेपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का आगमन हम सभी के लिए ऊर्जा का संचार करने जैसा होता है।उनके साथ सभी कार्यकर्ता बहुत उत्साहित रहते हैं. पीएम के आने से लंबे समय तक कार्य करने की ऊर्जा प्राप्त हो जाती है. पीएम मोदी का ये दौरा भी हम सब के लिए ऊर्जा का स्त्रोत बनेगा, जो 2024 में जीत पक्की करेगा।पीएम मोदी 7 जुलाई को अपने संसद क्षेत्र वाराणसी आएंगे। इस दौरान काशी को 1800 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे।राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस सौगात के साथ पीएम काशी में 2024 के लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे. वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी 2022 के चुनाव को लेकर जनता व बाबा विश्वनाथ को धन्यवाद देंगे।पीएम मोदी 2022 के विधानसभा चुनाव की जीत के बाद पहली बार वाराणसी आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top