Headline
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद
नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह

PM मोदी रविवार हैदराबाद में जनसभा को करेंगे संबोधित

हैदराबाद।पीएम मोदी रविवार को हैदराबाद के सिकंदराबाद में ‘विजय संकल्प सभा’ के नाम से जनसभा को संबोधित करेंगे।पीएम राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने हैदराबाद आए हैं।

प्रधानमंत्री पिछली बार 26 मई को शहर आए थे और उस दौरान उन्होंने राज्य में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) का परोक्ष रूप से संदर्भ देते हुए परिवार की राजनीति पर यह कहते हुए हमला किया था ‘परिवारवादी’ लोकतंत्र के लिए ‘सबसे बड़ा दुश्मन’ है।उन्होंने भरोसा जताया कि अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा राज्य की सत्ता पर काबिज होगी।राजनीतिक पंडितों के मुताबिक उम्मीद है कि मोदी, मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव और सत्तारूढ़ टीआरएस पर अपना हमला जारी रखेंगे।

केसीआर के नाम से लोकप्रिय राव ने शनिवार को पार्टी की बैठक में राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी पार्टियों के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा का समर्थन किया।उन्होंने मोदी की आलोचना करते हुए मांग की कि प्रधानमंत्री को रविवार की होने वाली रैली में ‘लोगों’ द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देना चाहिए।हैदराबाद के पुलिस आयुक्त सीवी आनंद ने शुक्रवार को कहा कि विशेष पुलिस, ग्रेहाउंड्स और ऑक्टोपस टुकड़ी सहित करीब 3000 पुलिसकर्मियों को जनसभा के लिए तैनात किया जाएगा। वह रैली की सुरक्षा व्यवस्था देख रहे हैं। उन्होंने बताया कि छावनी बोर्ड और हैदराबाद नगर निकाय के अधिकारियों ने जनसभा में लोगों को लाने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन जुलाई को सिकंदराबाद के परेड ग्राउंड में ‘विजय संकल्प सभा’ के नाम से जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के शीर्षक से ही संकेत मिलता है कि मोदी अगले साल (वर्ष 2023) तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को तैयार करने के लिए चुनावी बिगुल फूंक सकते हैं. मोदी शनिवार को भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे और रविवार शाम को जनसभा को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top