Headline
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर लगाया आतंकवादी प्रवृतियों के साथ खड़े होने का आरोप

कर्नाटक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में एक चुनावी रैली में भाषण की शुरुआत जय श्री राम और जय बजरंग बली के नारों से करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि वह आतंकी साजिश पर आधारित डॉक्यूमेंट्री-फिल्म केरल स्टोरी का विरोध कर आतंकवादी प्रवृत्तियों के साथ खड़ी है।

प्रधानमंत्री ने कहा,बम, बंदूक और पिस्टल की आवाज तो सुनाई देती है लेकिन भीतर से समाज को खोखला करने की आतंकी साजिश की आवाज नहीं सुनाई देती है। इस तरह के आतंक पर कोर्ट ने भी चिंता जताई है। ‘केरल स्टोरी फिल्म की चर्चा इन दिनों खूब हो रही है जो ऐसी ही एक आतंकी साजिश पर आधारित है। मोदी ने कहा, ऐसा कहा जाता है कि ‘केरल स्टोरी’ की कहानी सिर्फ एक राज्य में आतंकवादी साजिशों पर आधारित है। देश के इतने खूबसूरत राज्य केरल में चल रही आतंकवादी साजिश, जहां के लोग इतने मेहनती और प्रतिभाशाली हैं, इस फिल्म में दिखाया गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि लेकिन, देश का दुर्भाग्य देखिए कि आज कांग्रेस इस आतंकवादी प्रवृत्ति के साथ खड़ी नजर आ रही है, जो समाज को बर्बाद कर रही है। मोदी ने कांग्रेस और जो प्रतिबंधित पीपुल्स फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की राजनीतिक शाखा एसडीपीआई के बीच सांठगांठ की ओर इशारा करते हुए कहा,इतना ही नहीं, कांग्रेस इस तरह की आतंकवादी प्रवृत्ति वाले लोगों के साथ पिछले दरवाजे से राजनीतिक सौदेबाजी भी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top