Headline
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ

इसरो वैज्ञानिकों से मिल भावुक हुए पीएम मोदी, 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाने का किया ऐलान

बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के गौरवशाली दिन 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जायेगा। मोदी ने आज यहां भारतीय अंतरिक्ष संगठन (इसरो) टीम के वैज्ञानिकों से मुलाकात के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि चंद्रयान-2 के लैंडिंग प्वाइंट का नाम तिरंगा और चंद्रयान-3 के लैंडिंग प्वाइंट का नाम शिवशक्ति होगा।

चंद्रयान-3 के 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की गौरवशाली उपलब्धि के आलोक में एक आल्हादित क्षण उस समय नजर आया जब इसरो टीम के वैज्ञानिकों से मुलाकात करने पहुंचे मोदी की आंखे हर्षातिरेक में छलछला सी गयी और वह अपने आंसुओं को नहीं रोक सके। उन्होंने यहां चंद्रयान-3 टीम और इसरो के अन्य वैज्ञानिकों से मुलाकात और बातचीत की। इसरा अध्यक्ष एस सोमनाथ ने उन्हें विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के अपडेट के बारे में जानकारी दी। चंद्रयान-3 टीम ने विक्रम की सॉफ्ट-लैंडिंग और उसके पेट से प्रज्ञान (रोवर) को बाहर निकालने का प्रदर्शन किया था।

इस मौके पर रूंधी आवाज में मोदी ने कहा, मैं दक्षिण अफ्रीका में था लेकिन मेरा मन वैज्ञानिकों के साथ था। मैं सबसे पहले वैज्ञानिकों से मिलना चाहता था। यह नया भारत है जो दुनिया भर में रोशनी फैलाता है। यह आज का पूर्ण विकसित भारत है। यह वह भारत है जो नया सोचता है। यह वह भारत है जो दुनिया भर में प्रकाश फैलाता है। भारत दुनिया के लिए समाधानों का नेतृत्व करेगा। मैं टचडाउन से पहले हर पल को याद करता रहता हूं। टचडाउन का वह क्षण अविस्मरणीय ही नहीं बल्कि भारत के लिए शाश्वत है। उन्होंने आगे कहा कि चंद्रयान की सफलता न सिर्फ भारत की सफलता है, बल्कि ये एक बार फिर मानवता की भी सफलता है। उन्होंने कहा, मैं सभी वैज्ञानिकों, तकनीशियनों और आप सभी को बधाई देना चाहता हूं जो इस मिशन का हिस्सा हैं।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने यहां एचएएल हवाई अड्डे के बाहर जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान के नारे लगाते हुए जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जो तस्वीर उन्होंने बेंगलुरु में देखी, वही तस्वीर यूनान और जोहान्सबर्ग में भी देखी। यह वास्तव में आश्चर्य की बात है कि आप सभी यहां हैं और यहां तक कि बच्चे भी सुबह-सुबह यहां हैं। इस मौके पर स्थानीय कलाकार हवाई अड्डे के सामने सडक़ों पर नृत्य करते और ढोल बजाते नजर आये। लोगों ने चंद्रयान-3 मिशन की चंद्रमा पर सफलता का जश्न मनाने और प्रधानमंत्री के आगमन पर राष्ट्रीय ध्वज और पोस्टर लहराये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top