Headline
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या के बाद यूपी सीएम के परिवार की सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड़ पर पुलिस प्रशासन

ऋषिकेश। प्रयागराज उत्तर प्रदेश में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्यों की सुरक्षा बढ़ाई गई है। अब उत्तराखंड के जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर ब्लाक स्थित मुख्यमंत्री के पैतृक आवास गांव पंचूर में रह रहे स्वजन की सुरक्षा को लेकर भी प्रदेश पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। पूर्व में राजस्व क्षेत्र में शामिल रहे इस गांव और ब्लाक को अब रेगुलर पुलिस के अधिकार क्षेत्र में शामिल कर लिया गया है। यमकेश्वर को थाना बना दिया गया था। यहां पहले से तैनात गारद को सतर्क रहने को कहा गया है।

प्रयागराज में बीते दिनों माफिया अतीक अहमद और उसके भाई की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उत्तर प्रदेश में इस घटना के बाद सरकार की ओर से सुरक्षा संबंधी सभी कदम उठाए थे। योगी मंत्रिमंडल में शामिल सभी मंत्रियों और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद यमकेश्वर के पंचूर गांव स्थित घर में पुलिस सुरक्षा तैनात कर दी गई थी। तत्काल समय में उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट को एक गनर उपलब्ध कराया गया था। इसके साथ ही आवास पर गारद की तैनाती कर दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top