Headline
हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, यात्रा की तैयारियां शुरू
हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, यात्रा की तैयारियां शुरू
रोजाना दूध में मखाना मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ
रोजाना दूध में मखाना मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ
पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र
पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड
कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक
कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण
बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी मे जुटे कार्यकर्ता: चुग
बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी मे जुटे कार्यकर्ता: चुग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुजरात दौरा आज से, 5400 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुजरात दौरा आज से, 5400 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वह अहमदाबाद, मेहसाणा, गांधीनगर और पालनपुर समेत कई ज़िलों में 5,400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। सोमवार शाम को पीएम मोदी अहमदाबाद में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

बैटरी निर्माण और निर्यात की शुरुआत
पीएम मोदी सोमवार सुबह अहमदाबाद जिले के हंसलपुर में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन का शुभारंभ करेंगे। साथ ही वह 100 देशों को बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्यात को हरी झंडी दिखाएंगे। यह परियोजना भारत को बैटरी निर्माण का हब बनाने की दिशा में अहम कदम साबित होगी।

रेलवे परियोजनाओं की सौगात
प्रधानमंत्री 1,400 करोड़ रुपये से अधिक की कई रेलवे परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इनमें 530 करोड़ रुपये की लागत से बनी 65 किमी महेसाणा–पालनपुर रेल लाइन का दोहरीकरण, 860 करोड़ रुपये की कलोल–कड़ी–कटोसन रोड रेल लाइन, और 40 किमी लंबी बेचराजी–रानुज रेल लाइन का गेज परिवर्तन शामिल है।

सड़क और बिजली परियोजनाएं
मोदी अहमदाबाद जिले में वीरमगाम-खुदाद-रामपुरा सड़क चौड़ीकरण का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा अहमदाबाद–मेहसाणा–पालनपुर मार्ग पर छह लेन का अंडरपास और अहमदाबाद–वीरमगाम मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज का शिलान्यास करेंगे।
बिजली क्षेत्र में, प्रधानमंत्री अहमदाबाद, मेहसाणा और गांधीनगर में विद्युत वितरण से जुड़ी नई परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

स्लम विकास और शहरी ढांचा
प्रधानमंत्री अहमदाबाद शहर के रामापीर नो टेकरो सेक्टर-3 में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत स्लम विकास परियोजना का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा सरदार पटेल रिंग रोड और आसपास की प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण का शिलान्यास भी करेंगे। साथ ही जल एवं सीवरेज प्रबंधन को मजबूत करने वाली परियोजनाओं की नींव भी रखी जाएगी।

हरित ऊर्जा में भारत की नई छलांग
हंसलपुर में स्थित टीडीएस लिथियम-आयन बैटरी संयंत्र (तोशिबा, डेंसो और सुजुकी का संयुक्त उद्यम) में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन की शुरुआत भारत के बैटरी इकोसिस्टम के लिए नया अध्याय होगा। अनुमान है कि अब 80% से अधिक बैटरी का उत्पादन भारत में ही होगा।

One thought on “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुजरात दौरा आज से, 5400 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

Leave a Reply to Troy1834 Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top