Headline
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन

PWD के तीन इंजीनियरों पर गिरी गाज,अपर सचिव ने कार्यवाई के आदेश जारी किए

रुद्रप्रयाग।जिला मुख्यालय से करीब सात किमी दूर स्थित नरकोटा में हाईवे पर निर्माणाधीन मोटर पुल के निर्माण कार्य के दौरान 20 जुलाई को बड़ा हादसा हो गया था। यहां सरिये का जाल गिरने से आठ मजदूर घायल हो गए थे, जबकि दो मजदूरों की मौत हो गई थी। इस मामले में प्रमुख सचिव लोनिवि आरके सुंधाशु की ओर से जांच के आदेश दिए गए थे। शुक्रवार को अपर सचिव एसएस वल्दिया की ओर से इंजीनियरों पर कार्रवाई के आदेश जारी किए गए।

इस मामले में सहायक अभियंता राजीव शर्मा को निर्माण कार्य में समुचित पर्यवेक्षण नहीं किए जाने को गंभीर लापरवाही मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने के आदेश किए गए हैं। निलंबन की अवधि के दौरान वह लोनिवि पौड़ी कार्यालय से संबद्ध रहेंगे। इसके अलावा अधिशासी अभियंता बलराम मिश्रा को लोनिवि श्रीनगर से कार्यमुक्त करते हुए देहरादून स्थित मुख्यालय अटैच किया गया। प्रथम दृष्टया इस प्रकरण में दोषी पाए गए कनिष्ठ अभियंता रवि कोठियाल पर कार्रवाई के लिए लोनिवि के विभागाध्यक्ष प्रमुख अभियंता को लिखा गया है। अधिशासी अभियंता निर्भय सिंह को रुद्रप्रयाग के अलावा श्रीनगर का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

रुद्रप्रयाग जिले में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर नरकोटा में निर्माणाधीन मोटर पुल की बुनियाद की शटरिंग क्षतिग्रस्त होने के मामले में तीन इंजीनियरों पर गाज गिरी है। इस मामले में एक इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया है, जबकि एक को मुख्यालय अटैच किया गया है। वहीं एक अन्य पर कार्रवाई के लिए विभागाध्यक्ष को लिखा गया है। शासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top