Headline
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज

गढ़वाल के रेल यात्रियों को कोटद्वार से नई रेल सेवा की मिलेगी सौगात

कोटद्वार। गढ़वाल के रेल यात्रियों को कोटद्वार से आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) के लिए एक नई रेल सेवा की सौगात मिलने वाली है। रेल मंत्रालय ने राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी की मांग स्वीकार कर लिया है। यह कोटद्वार से दिल्ली के बीच दूसरी सीधी एक्सप्रेस सेवा होगी। रेलवे ने इस ट्रेन को चलाने के लिए समय सारणी तैयार कर ली है। इसके लिए जरूरी संसाधनों पर मंथन चल रहा है। यह ट्रेन मसूरी एक्सप्रेस की भरपाई करेगी। रेलवे मंत्रालय के अनुसार यह ट्रेन कोटद्वार से रोजाना रात को 10 बजे नजीबाबाद, मौजमपुर नारायण, लक्सर, टपरी, देवबंद, मुजफ्फरनगर, मेरठ होते हुए प्रात: 04:35 बजे आनंद विहार टर्मिनल दिल्ली पहुंचेगी। जबकि आनंद विहार टर्मिनल से रात्रि 09:45 बजे चलकर प्रात: 03:50 बजे कोटद्वार पहुंचेगी। कोटद्वार से यह ट्रेन रात्रि 11:50 बजे नजीबाबाद पहुंचेगी, जबकि आनंद विहार टर्मिनल से ट्रेन के नजीबाबाद स्टेशन पर पहुंचने का प्रस्तावित समय तड़के 02:55 बजे रखा गया है।

भाजपा नेता विपिन कैंथोला ने बताया कि इस ट्रेन के संचालन से मसूरी एक्सप्रेस की कमी पूरी हो जाएगी और कोटद्वार को दिल्ली के लिए दूसरी सीधी ट्रेन मिलेगी। इसके लिए अगस्त अंतिम सप्ताह में कोटद्वार के व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से मिला था। उनकी ओर से रेल मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया था। यह ट्रेन गढ़वाल के रेल यात्रियों के लिए बड़ी सौगात होगी। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार अभी इस ट्रेन को प्रस्तावित ट्रेन सेवा में रखा गया है। रेलवे के जीएम ऑपरेटिंग ने कोटद्वार से आनंद विहार टर्मिनल के लिए संभावित सूची में ट्रेन संचालन का प्रस्ताव जारी किया है। हालांकि ट्रेन का नंबर और कब से संचालन शुरू होगा, इस बात का कोई जिक्र नहीं है। ट्रेन संचालन की संभावित सूची में संचालन का समय दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top