Headline
विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नित

एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान

देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र

ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज

रणबीर कपूर ने एनिमल के लिए बनाए सिक्स-पैक, सामने आई तस्वीरें

8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणबीर कपूर की तू झूठी मैं मक्कार बॉक्स ऑफिस बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। अब अभिनेता अपनी आगामी फिल्म एनिमल की तैयारी में जुट गए हैं। इस बीच रणबीर के फिटनेट ट्रेनर शिवोहम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें अभिनेता अपने सिक्स-पैक दिखते हुए नजर आ रहे हैं। रणबीर ने एनिमल के लिए गजब का ट्रांसफॉर्मेशन किया है।
उन्होंने लिखा: आप जो देख रहे हैं वो असल में अनुशासित जीवनशैली, समर्पण और कड़ी मेहनत का उदाहरण है। ये एक टीम वर्क है और इस तरह के रिजल्ट आसानी से नहीं मिलते। इसके लिए जागने और हर चीज करने की जरूरत होती है। और यही बात आपको बाकी लोगों से अलग करती है।सुबह 4 बजे ट्रेनिंग सेशन, रात 11 बजे ट्रेनिंग सेशन या कभी-कभी शूटिंग के बीच में समय निकालते हुए रणबीर ने यह सब किया है।
अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपने पर्सनल लाइफ को बैलेंस करना, ये सभी चीजें किताबें पढऩे से नहीं सीखी जा सकती हैं, ये वे मूल्य हैं जो आप में आत्मसात किए जाते हैं और कंडीशनिंग जो आप अपने माता-पिता और अपने साथ रखने वाले लोगों से लेते हैं। उनके ट्रेनर ने कहा कि उन्हें रणबीर पर गर्व है और दुनिया को द एनिमल का अगला रूप दिखाने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता।
एनिमल 11 अगस्त को सिनेमाघरों में पांच भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार की टी-सीरीज और इसका लेखन और निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। निर्माताओं का दावा है कि इसमें रणबीर ऐसे अंदाज में दिखेंगे, जैसे उन्हें पहले कभी नहीं देखा गया। फिल्म में रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी और बॉबी देओल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। बता दें कि फिल्म में रश्मिका की जगह पहले परिणीति चोपड़ा को साइन किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top