Headline
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित

गुंटूर कारम का रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन, महेश बाबू के करियर की बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

महेश बाबू ने फिल्म गुंटूर कारम से पर्दे पर दमदार वापसी की है। एक साल से फिल्मों से दूरी बनाने के बाद गुंटूर कारम के जरिए सुपरस्टार ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. फिल्म 12 जनवरी को कई दूसरी साउथ मूवीज के साथ थिएटर्स में रिलीज हुई थी,इसके बावजूद फिल्म ने न सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बल्कि वर्ल्डवाइड भी ताबड़तोड़ कलेक्शन किया।

200 करोड़ की लागत से बनी गुंटूर कारम ने वर्ल्डवाइड अपने बजट से ज्यादा कारोबार किया है। महेश बाबू के करियर की ये दूसरी 200 करोड़ी फिल्म है। इसके साथ ही अब फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ साउथ सुपरस्टार के करियर की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है। फिल्म के प्रोडक्शन हाउस के मुताबिक गुंटूर कारम ने वर्ल्डवाइड 231 करोड़ का शानदार कारोबार किया है।

महेश बाबू की फिल्म गुंटूर कारम का फैंस को लंबे समय से इंतजार था. ऐसे में फिल्म रिलीज हुई तो दर्शकों ने इसपर अपनी भरपूर प्यार लुटाया. दुनियाभर में 231 करोड़ रुपए कमा कर गुंटूर कारम ने महेश बाबू की अब तक की सबसे ज्यादा कलेक्शन वाली फिल्म सरिलरु नीकेवरु को पछाड़ दिया है। साल 2020 में रिलीज हुई इस एक्शन फिल्म का बजट 85 करोड़ था और इसने दुनियाभर में 214.8 करोड़ का कलेक्शन किया था।

गुंटूर कारम ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कलेक्शन किया है।  फिल्म ने 118.7 करोड़ रुपए कमाए हैं। हालांकि फिल्म की रफ्तार अब बॉक्स ऑफिस पर धीमी हो गई है. त्रिविक्रम श्रीनिवास के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में जहां महेश बाबू लीड रोल में नजर आए हैं तो वहीं उनके साथ श्रीलीला, राम्या कृष्णन, जयराम, मीनाक्षी चौधरी और जगपति बाबू भी अहम रोल निभाते दिखाई दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top