Headline
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित

उत्तराखंड के इन आठ जिलों में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड के आठ जिलों में बुधवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अन्य पांच जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया। मौसम विभाग ने चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में बारिश का रेड अलर्ट और उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, हरिद्वार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, सभी जिलों में बिजली चमकने और तेज गर्जना के साथ कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश की संभावना है। भारी बारिश के बीच पुलिस कप्तान दलीप सिंह कुंवर ने सभी थाने, चौकी प्रभारियों को हाई अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए थाने और चौकियों में बचाव कार्य के लिए जरूरी सामानों को भी एकत्र करने को कहा है। साथ ही क्षेत्र में हर वक्त गश्त करने के निर्देश भी पुलिस कप्तान ने दिए हैं।

ये भी दिए निर्देश
– राहत एवं बचाव कार्यों के लिए सभी अपने पास उपलब्ध संसाधनों को तैयार रखें।
– प्रशिक्षित कर्मचारियों को चिह्नित कर उन्हें अलर्ट मोड पर रहने को कहें।
– क्षेत्र में बहने वाले नदियों, नालों के आसपास रहने वाले परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करें।
– शहर, कस्बों में लगातार बारिश की वजह से जलभराव की स्थिति है। लिहाजा यातायात प्रबंधन के लिए डायवर्जन व्यवस्था लागू करें।
– भारी बारिश के बीच सभी कर्मचारी चौपहिया का इस्तेमाल करें।
– सभी बरसाती पहनकर ड्यूटी करेंगे और कंट्रोल रूम के संपर्क में रहें।
– किसी भी आकस्मिकता के मद्देनजर शेल्टर होम का चिह्नीकरण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top