Headline
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राहत भरी खबर, सप्ताहभर के अंदर उपलब्ध होंगी कोवैक्सीन और कोविशील्ड की डोज

हरिद्वार। दिल्ली, हिमाचल प्रदेश समेत कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की ओर से भी राज्यों को सतर्क रहने, टेस्टिंग और जिनोम सिक्वेंसिंग बढ़ाने, अस्पतालों को तैयार रखने आदि के संबंध में दिए निर्देशों के अनुपालन में गत सोमवार को माक ड्रिल के जरिए अस्पतालों की कोविड से जुड़ी तैयारियां भी परखी गयी।

इधर सीएमओ की ओर से कोरोनारोधी वैक्सीन की डिमांड भेजी गयी है। कोवैक्सीन और कोविशील्ड की डोज भी सप्ताहभर के भीतर उपलब्ध होने का दावा किया जा रहा है। जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के तीन मामले सामने आए। इनमें दो हरिद्वार और एक लक्सर क्षेत्र के हैं। सीएमओ डा मनीष दत्त के अनुसार वर्तमान में जिले में 16 एक्टिव केस हैं।

कोविड के बढ़ते मामले को देखते हुए कोरोनारोधी टीके से वंचित लोगों में जागरूकता आयी है। लगातार इस संबंध में इंक्वायरी की जा रही है। बताया कि कोवैक्सीन और कोविशील्ड की डोज इसी सप्ताह मिलने की उम्मीद है। राज्य को डिमांड भेजी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि कोविड को लेकर पूरी तरह सतर्कता बरती जा रही है। मेला अस्पताल में आक्सीजन बेड, वेंटीलेटर आदि की व्यवस्था है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top