Headline
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त
तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त
देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस
देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव

पटवारी भर्ती परीक्षा प्रकरण में रिटायर शिक्षक गिरफ्तार

हरिद्वार। पटवारी भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्र लीक प्रकरण में गिरफ्तारी का सिलसिला जारी है। एसआईटी ने अब लक्सर के रहने वाले रिटायर शिक्षक को गिरफ्तार करते हुए दो लाख की रकम, अभ्यर्थियों के चेक बरामद किए हैं। अब तक कुल 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जिला पुलिस कार्यालय सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस रिमांड पर मुख्य आरोपी लोकसेवा आयोग के निलंबित अनुभाग अधिकारी, पॉलीटेक्निक शिक्षक राजपाल, उसके भतीजे संजीव दुबे ने पूछताछ में कई अहम खुलासे किए थे। उन्होंने बताया कि एक आरोपी रिटायर शिक्षक अभयराम निवासी पीतपुर लक्सर की भी भूमिका सामने आई।

अपने एक परिचित की मदद से रिटायर शिक्षक की मुलाकात राजपाल से हुई थी। उसके बाद करीब छह अभ्यर्थियों को लेकर वह बिहारीगढ़ सहारनपुर के रिजॉर्ट में लेकर पहुंचा था। उन्होंने बताया कि आरोपी के कब्जे से दो लाख रुपये की रकम, सिक्योरिटी के लिए अभ्यर्थियों से लिए गए चेक बरामद हुए हैं। आरोपी को देहरादून स्थित भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top