Headline
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद
नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह
बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग
बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल

Rohit Sharma Birthday: 36 साल के हुए भारतीय टीम के कप्तान

मुंबई।भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा रविवार (30 अप्रैल) को 36 साल के हो गए। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 17 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले हिटमैन ने जून 2007 में पहला वनडे खेला था। उसी साल उन्हें सितंबर में टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू करने का मौका मिला था। हालांकि, रोहित को टेस्ट मैच खेलने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। 2013 में पहला टेस्ट खेलने वाला यह खिलाड़ी आज सिर्फ क्रिकेट सबसे लंबे प्रारूप ही नहीं, बल्कि तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया का कप्तान है।

रोहित शर्मा सबसे ज्यादा आईपीएल जीतने वाले कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम पांच बार चैंपियन बनी है। रोहित ने अपनी कप्तानी में 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में मुंबई को चैंपियन बनाया। उनके बाद दूसरे स्थान पर दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम 2010, 2011, 2018 और 2021 में विजेता बनी थी।

रोहित शर्मा के टी20 अंतरराष्ट्रीय में चार शतक हैं। वह इस फॉर्मेट में चार शतक लगाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। हिटमैन ने 2015 में धर्मशाला में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 106 रन बनाए थे। उसके बाद 2017 में श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में 118 रन की पारी खेली थी। 2018 में ब्रिस्टल में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 100 और उसी साल वेस्टइंडीज के खिलाफ लखनऊ में नाबाद 111 रन बनाए थे।

रोहित शर्मा किसी एक वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2019 विश्व कप में पांच शतक लगाए थे। रोहित ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साउथम्पटन में नाबाद 122, मैनचेस्टर में पाकिस्तान के खिलाफ 140, बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ 102, बर्मिंघम में बांग्लादेश के खिलाफ 104 और लीड्स में श्रीलंका के खिलाफ 103 रन की पारी खेली थी। हालांकि, उनके पांच शतक के बावजूद टीम इंडिया विश्व कप नहीं जीत पाई थी। वह सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top