Headline
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच
विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए
विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
राम गोपाल वर्मा की ‘पुलिस कंपनी’ में दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड के खिलाफ जंग, इस दिन सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
राम गोपाल वर्मा की ‘पुलिस कंपनी’ में दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड के खिलाफ जंग, इस दिन सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

निक्की यादव हत्या मामले में साहिल गहलोत के पिता समेत 4 अन्य गिरफ्तार

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने निक्की यादव की हत्या मामले में साहिल गहलोत (24) के पिता, उसके दो रिश्तेदार और दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। साहिल गहलोत को पुलिस ने कथित प्रेमिका निक्की यादव की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र यादव ने कहा, ‘गहलोत के पिता वीरेंद्र सिंह, दो भाई (रिश्ते के) आशीष एवं नवीन तथा साहिल के दो दोस्तों अमर और लोकेश से गहन पूछताछ की गई और हत्या के संबंध में उनकी भूमिका की पुष्टि एवं पता लगने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल नवीन मुख्य आरोपी साहिल गहलोत का रिश्तेदार है।

गहलोत पहले से ही पुलिस हिरासत में है और उससे गहन पूछताछ की गई है। गिरफ्तारी के बाद उसने अपनी कथित प्रेमिका निक्की यादव की हत्या की बात कबूल की, क्योंकि वह उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने 2020 में ही शादी कर ली थी। विशेष आयुक्त ने कहा कि वह वास्तव में उसकी पत्नी थी और ‘लिव-इन पार्टनर नहीं। विशेष आयुक्त ने कहा कि इसलिए वह उससे अनुरोध कर रही थी कि वह उसके परिवार द्वारा 10 फरवरी को किसी अन्य महिला के साथ तय की गई शादी नहीं करे। पुलिस के अनुसार जब गहलोत निक्की यादव को उक्त महिला से अपनी शादी के लिए राजी नहीं कर सका, तो उसने उसे मारने की साजिश रची और अन्य लोगों को भी इसमें शामिल कर लिया।

अधिकारी ने कहा, ‘इसके बाद साहिल गहलोत ने अपनी साजिश को अंजाम दिया और उसकी हत्या कर दी और अन्य सह-आरोपी व्यक्तियों को उसी दिन यानी 10 फरवरी को इसके बारे में सूचित किया और फिर वे सभी विवाह समारोह में शामिल हुए। पुलिस ने कहा कि प्राथमिकी में आपराधिक साजिश रचने, सबूत नष्ट करने और अपराधी को शरण देने सहित कई अन्य आरोप जोड़े गए हैं। इस घटना के बारे में जानकारी इसके घटित होने के 4 दिन बाद 14 फरवरी को ‘वेलेंटाइन डे पर सामने आई थी जब गहलोत ने पुलिस हिरासत में अपना अपराध कबूल कर लिया और पुलिस ने उस होटल के फ्रिज से शव बरामद किया जहां उसे रखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top