Headline
कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश
कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश
वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी
वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी
महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या
महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या
ट्रंप ने रूस-ईरान पर नए प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% टैरिफ का रास्ता खुला
ट्रंप ने रूस-ईरान पर नए प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% टैरिफ का रास्ता खुला
हरिपुर का पुनरुत्थान: आचार्य प्रवेश शर्मा की 4 साल की तपस्या लाई रंग
हरिपुर का पुनरुत्थान: आचार्य प्रवेश शर्मा की 4 साल की तपस्या लाई रंग
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, एडीजी ने दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, एडीजी ने दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश
अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा: डॉ. हरक सिंह रावत
अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा: डॉ. हरक सिंह रावत
निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोहली ने हरिद्वार में की आत्महत्या, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव
निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोहली ने हरिद्वार में की आत्महत्या, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव
बैजरों में लापता व्यक्ति की तलाश में SDRF का सर्च अभियान जारी, नहीं मिला सुराग
बैजरों में लापता व्यक्ति की तलाश में SDRF का सर्च अभियान जारी, नहीं मिला सुराग

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी बोले – बागेश्वर उपचुनाव में रिकॉर्ड तोड़ मतों से विजयी होगी भाजपा

बागेश्वर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का बाबा बागनाथ की नगरी में पहुंचने पर पूर्व सैनिक संगठन बागेश्वर इकाई द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का भव्य स्वागत किया गया। शुक्रवार को मंडलशेरा स्थित बीजेपी के जिला कार्यालय में कैबिनेट मंत्री बागेश्वर पहुंचे। जहां उन्होंने बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के समर्थन में आयोजित सैनिक महासभा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। पूर्व सैनिक संगठन द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का बागेश्वर आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में वीर नारियां स्वतंत्रता सैनानी बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने स्व.कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा स्व. चंदन राम दास बहुत ही मृदु भाषी और सरल स्वभाव के थे। मंत्री गणेश जोशी ने बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी स्व.कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास के पक्ष में पूर्व सैनिकों से मतदान करने की अपील भी की। उन्होंने कहा बागेश्वर की जनता ने भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के पक्ष में मतदान का फैसला ले लिया है।

मंत्री ने पूर्व सैनिकों से भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के पक्ष में मतदान का अनुरोध किया। जिसपर कई संख्या में पहुंचे पूर्व सैनिकों ने भाजपा प्रत्यासी के पक्ष में मतदान की हामी भरी। मंत्री ने बागेश्वर से लगातार चार बार जितना स्व चंदन राम दास की लोकप्रियता को दर्शाता है। उन्होंने कहा बागेश्वर की जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान का मन बना लिया है। मंत्री गणेश जोशी ने भरोसा जताते हुए कहा कि बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा रिकॉर्ड तोड़ मतों से विजयी होगी।

इस दौरान पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारियों द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को अपनी विभिन्न मांगो को लेकर ज्ञापन दिया गया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा सैनिकों के सम्मान और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने बागेश्वर की जनता से आगमी पांच सितंबर को भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील भी की।

इस अवसर पर कपकोट विधायक सुरेश गडिया, विधायक खजान दास, जिलाध्यक्ष इंदर सिंह फर्सवान, प्रदेश मंत्री राजेंद्र बिष्ट, पीबीओआर अध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट, पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष कै. दरवान सिंह हरडिया सहित सैकडो पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top