Headline
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार

देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार

देहरादून। देहरादून की ठंडी और सुहानी जलवायु के लिए मशहूर दून घाटी इन दिनों तेज गर्मी से झुलस रही है। तापमान में लगातार इजाफे ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है, हालात ऐसे हैं कि दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी राहत की उम्मीद कम जताई है और लू को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।

दून में गर्मी ने इस बार अपने पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के संकेत दे दिए हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से काफी ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी औसत से ऊपर दर्ज किया गया, जिससे रात में भी गर्मी का असर बना रहा।

भीषण गर्मी का असर शहर की रफ्तार पर साफ दिखाई दे रहा है। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है और बाजारों में भी सन्नाटा नजर आ रहा है। जरूरी काम से निकलने वाले लोग भी धूप और गर्म हवाओं से बचने के लिए पूरी सावधानी बरतते दिखे।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। दिन के समय तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है, जिससे लू का असर और तेज होने की आशंका है। ऐसे में खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को दोपहर के समय घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है।

दून घाटी, जो कभी अपनी ठंडी हवाओं और सुखद मौसम के लिए जानी जाती थी, अब बदलते मौसम के कारण तपिश झेल रही है। लोगों को अब बारिश या ठंडी हवाओं का इंतजार है, ताकि इस भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सके।

पिछले 24 घंटों में राज्य के मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया।
अगले 1–2 दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
इसके बाद 3–4 दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट आ सकती है, जिससे कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top