Headline
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

चप्पे-चप्पे पर रहेगी कड़ी सुरक्षा, परेड ग्राउंड से पुलिस लाइन तक प्रशासन ने संभाली कमान

देहरादून। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के 06 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अपराह्न 12 बजे परेड ग्राउंड में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके उपरांत वह पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। वीवीआईपी भ्रमण को देखते हुए पूरे कार्यक्रम स्थल और संबंधित व्यवस्थाओं को सुरक्षा के दृष्टिगत विभिन्न जोन एवं सेक्टर में विभाजित कर अधिकारियों की तैनाती की गई है।

गृहमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा, यातायात, भीड़ प्रबंधन, पार्किंग, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट, परेड ग्राउंड स्थित अस्थायी हेलीपैड तथा रिजर्व पुलिस लाइन में भी अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों एवं आमजन की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में गुरुवार को कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में जोनल अधिकारियों, सेक्टर अधिकारियों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए तैनात ड्यूटी प्रभारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की तथा उन्हें उनके दायित्वों के संबंध में विस्तार से ब्रीफ किया। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्धारित समय पर अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने तथा सौंपे गए दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी एवं समन्वय के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को तत्काल अपने-अपने ड्यूटी स्थलों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं आवश्यकताओं का आकलन करने तथा किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर इसकी सूचना समय से उपलब्ध कराने को कहा, ताकि कार्यक्रम से पूर्व सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें।

प्रशासन द्वारा परेड ग्राउंड में मुख्य मंच, वीआईपी एवं अन्य अतिथि दीर्घाओं, ग्रीन रूम, डाइनिंग एवं अन्य सुविधाओं के लिए भी अलग-अलग अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित की गई है। वहीं, कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, विद्युत आपूर्ति, साउंड सिस्टम, एलईडी स्क्रीन, स्वच्छता, चिकित्सा एवं अग्निशमन संबंधी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम के दौरान सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। प्रशासन का पूरा फोकस कार्यक्रम को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top