Headline
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

सीएम भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर की बढ़ाई गई सुरक्षा, 15 के जगह अब 40 सुरक्षाकर्मियों की होगी तैनाती

पंजाब। मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी की डॉ. गुरप्रीत कौर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब उनके साथ 40 पुलिस सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। पहले डॉ. कौर के साथ 15 मुलाजिमों का सुरक्षा घेरा होता था। एडीजीपी स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट (एसपीयू) एके पांडेय की तरफ से इस संबंध में सभी जिलों के प्रमुखों को आदेश जारी किए गए हैं। साथ ही उक्त आदेश का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी है। एसपीयू की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि उनके ध्यान में आया है कि जब भी डॉ. गुरप्रीत कौर राज्य के विभिन्न जिलों में जाती हैं तो लोग अक्सर सुरक्षा घेरा तोड़कर उनके पास पहुंच जाते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा में सेंध लगने का खतरा है। इसे गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा घेरा और मजबूत करने का फैसला लिया गया है।

नए निर्देशों के मुताबिक डॉ. गुरप्रीत कौर के सुरक्षा घेरे में कम से कम 20 से 24 कर्मचारी (2/3 पुरुष कर्मचारी व 1/3 महिला कर्मचारी) लगाए जाएं। वहीं, सुरक्षा घेरे में एक माहिर इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी को लगाया जाना चाहिए जो लोगों को नियंत्रित करने में सक्षम हो। साथ ही किसी भी विपरीत स्थिति से निपटने का उसके पास तजुर्बा हो। मुख्यमंंत्री की सुरक्षा में तैनात किए गए 15 कर्मचारी, दो जिप्सी एक स्कार्पियो उनके साथ रहेगी। ये कर्मचारी उन्हें अंदरूनी सुरक्षा घेरा प्रदान करेगा। 20-24 कर्मचारी उनके काफिले के साथ जिला अधिकारियों की ओर से मुहैया करवाए जाएंगे।

हालांकि सुरक्षा पहरे में कोई चूक न हो जाए, ऐसे में उनके दौरे की जानकारी पहले ही संबंधित जिलों को मुहैया करवानी होगी ताकि जिला स्तर पर इस संबंधी उच्च इंतजाम किए जा सकें। वहीं, सुरक्षा दस्ते में शामिल किसी भी अधिकारी या मुलाजिम को डीएसपी हेडक्वार्टर से ही छुट्टी लेनी होगी। डॉ. गुरप्रीत कौर अक्सर सूबे में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top