Headline
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख

सीमा हैदर के जासूस न होने का किया जा रहा दावा, अब इन उपकरणों की जांच रिपोर्ट से होगा खुलासा

दिल्ली- एनसीआर। पाकिस्तान छोड़ने से पहले 8 मई को खरीदे गए सीमा हैदर के मोबाइल एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच रिपोर्ट बंद लिफाफे में आएगी। लिफाफे में एक हार्डडिस्क भी होगी और इसमें पूरा डाटा होगा। इसके अलावा सीमा हैदर के पाकिस्तान में रहने के दौरान इस्तेमाल किए गए फोन और गतिविधियों की जांच अभी बाकी है। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर मोबाइल की जांच रिपोर्ट आने और सीमा हैदर के जासूस नहीं होने का दावा किया जा रहा है।

सीमा हैदर के नए मोबाइल के नेपाल में इस्तेमाल के दौरान भी वाईफाई हॉटस्पॉट इस्तेमाल की बात सामने आई थी। पाकिस्तान में रहने के दौरान सीमा हैदर किस किस मोबाइल का इस्तेमाल करती थी और कौन कौन सा सिम चलाती थी अभी इसकी भी जांच पूरी नहीं हुई है।  सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे के संबंध में एक अधिकारी ने अनाधिकृत रूप से बताया कि एफएसएल जांच को भेजे गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों कि जांच रिपोर्ट बंद लिफाफे में आनी है और इसका गहनता से अवलोकन होगा।
इसके अलावा हाई कमीशन को उसके पाकिस्तान के दस्तावेज भी भेजे गए हैं। अभी इनकी रिपोर्ट भी आनी है।  ऐसे में आधिकारिक रूप से अभी किसी अधिकारी ने क्लीन चिट नहीं दी है। हालांकि किसी एजेंसी को उसके जासूस होने के साक्ष्य भी नहीं मिले हैं लेकिन जांच अभी जारी है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर सीमा हैदर के गर्भवती होने की भी चर्चाएं हैं लेकिन परिजनों ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top