Headline
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

सेवा चयन आयोग ने आरक्षी पुलिस दूरसंचार भर्ती परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जल्द घोषित होगी शारीरिक मापजोख की तिथि

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। इसके तहत 492 अभ्यर्थियों को आयोग ने चुना है, जिनकी अब शारीरिक मापजोख परीक्षा होगी। आयोग इसकी तिथियां जल्द घोषित करेगा। आयोग के सचिव एसएस रावत की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, पिछले साल 31 जुलाई को परीक्षा के बाद आठ अगस्त को उत्तर कुंजी जारी की गई थी। इस पर उन्होंने आपत्तियां मांगी थीं, जिनका विषय विशेषज्ञों ने निस्तारण किया। उसके बाद संशोधित उत्तर कुंजी जारी की गई थी।

अब विज्ञापित कुल पदों के सापेक्ष दोगुने अभ्यर्थियों का रिजल्ट वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों के रिजल्ट आए हैं, उन्हें शारीरिक मापजोख परीक्षा देनी होगी। इसके लिए आयोग जल्द ही तिथि, स्थान और समय की सूचना अपनी वेबसाइट पर घोषित करेगा। बता दें कि पेपर लीक प्रकरण के बीच इस परीक्षा पर भी पहले संदेह था। आयोग ने इसकी जांच कराई थी। परीक्षा सही पाए जाने पर आगे की कार्रवाई की गई थी। आयोग ने प्रोविजिनल रिजल्ट के साथ ही चुने गए अभ्यर्थियों के श्रेणीवार अंक भी जारी किए हैं। 100 अंकों की इस परीक्षा में जनरल कैटेगरी में उच्च अंक 92.50 हैं तो कटऑफ 45 अंक है। ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए भी कटऑफ 45 अंक है।

ओबीसी के लिए कटऑफ 48 अंक है। उत्तराखंड एससी महिला श्रेणी में कटऑफ 37.75 अंक रही है। एसटी अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ 40.25 अंक है। इस तरह इस भर्ती परीक्षा में 100 में से 37.75 अंक पाने वाले अभ्यर्थी भी क्वालिफाई हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top