Headline
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर

एसजीआरआरयू क्रिकेट – स्कूल ऑफ योगिक साइंस ने नर्सिंग को किया पराजित

क्रिकेट, फुटबाॅल, वालीबाॅल, बास्केटबाॅल, शतरंज, कैरम एवम् बैडमिंटन प्रतियोगिताओं के नाम रहा दूसरा दिन

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता खेलोत्सवका दूसरा दिन क्रिकेट, फुटबाॅल, वालीबाॅल, बास्केटबाॅल, शतरंज, कैरम एवम् बैडमिंटन प्रतियोगिताओं के नाम रहा। बालक व बालिका वर्ग मे खेले गए अलग अलग मुकाबलों में छात्र-छात्राओं ने शारीरिक दक्षता का परिचय देते हुए अगले राउंड, सेमीफाइनल व फाइनल में जगह पक्की की।

मंगलवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के अलग-अलग खेल मैदानों पर दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ डाॅ पुनीत ओहरी, डाॅ दीपक सोम, डाॅ पंकज चमोली, डाॅ नवीन गौरव, डाॅ जीड़ी मक्कड़, डाॅ योगेश जोशी ने किया। पहला क्रिकेट मुकाबला स्कूल ऑफ योगिक साइंस बनाम स्कूल आॅफ नर्सिंग के बीच खेला गया। नर्सिंग की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 73 रनों का लक्ष्य रखा। देवराज सिंह ने सर्वाधिक 23 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कूल ऑफ योगिक सांइस की टीम 7वें ओवर में विजयी लक्ष्य प्राप्त कर 7 विकेट से जीत दर्ज की।

क्रिकेट दूसरा मुकाबला स्कूल आॅफ पैरामैडिकल एवम् स्कूल ऑफ बेसिक एण्ड एप्लाइड सांइस के बीच खेला गया। स्कूल ऑफ पैरामैडिकल विजयी रही। बालिका शतरंज में स्कूल ऑफ पैरामैडिकल की मैत्री विजयी रही। बालक शतरंज में आयुष नौटियाल ने जीत दर्ज की। बालक एकल कैरम प्रतियोगिता में स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलाॅजी के के अंकित सिंह ने खिताबी जीत दर्ज की। बालिका एकल कैरम प्रतियोगिता में संजना ने खिताबी जीत दर्ज की। बालक डबल्स कैरम प्रतियोगिता में सचिन गुसाईं एवम् प्रयांशु मेहरा की जोड़ी ने सनसनी फैलाई। बालिका डबल्स कैरम में स्कूल ऑफ नर्सिंग की वैशाली मेहरा और वर्निका चंदेल ने खिताबी जीत दर्ज की।

बास्केटबाल छात्रा वर्ग में में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट अव्वल रहा। बास्केटबाल के दूसरे मुकाबले में स्कूल ऑफ नर्सिंग की छात्राओं ने जीत दर्ज की। इस अवसर पर डॉ मनबीर नेगी, डॉ मनीष देव, डॉ बृजमोहन कांति, चन्द्रशेखर टेलर, डाॅ वीके सिंह, सुनील किष्टवाल, डाॅ अमरलता आदि विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top