Headline
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया

शाहरुख की पठान ने दुनियाभर में पार किया 850 करोड़ का आंकड़ा, केजीएफ 2 को छोड़ा पीछे

शाहरुख खान की फिल्म पठान की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी है। 4 साल बाद लौटकर बॉक्स ऑफिस पर किंग खान ने जो सुनामी मचाई है, उसने साबित कर दिया है कि शाहरुख ही रियल बॉक्स ऑफिस किंग है। फिल्म भारत में 450 करोड़ और वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ का आंकड़ा छूने को तैयार है। हालाकि, फिल्म की 13वें दिन की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। पठान ने 13वें दिन सिंगल डिजिट में कलेक्शन किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पठान ने सेकंड मंडे 8 करोड़ का ऑल इंडिया नेट कलेक्शन किया है। पठान ने 13 दिनों में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 422 करोड़ के करीब कलेक्शन कर लिया है। रिलीज के 13वें दिन अमूमन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस सिंगल डिजिट में ही रहता है। फिर भी शाहरुख खान की फिल्म ने 13वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा होल्ड बना रखा है। काफी उम्मीदें हैं तीसरे वीकेंड तक पठान इंडिया में 450 करोड़ का आंकड़ा पार कर ले।

पठान ने 2सरे वीक में शुक्रवार को 13.50 करोड़, शनिवार को 22.50 करोड़, रविवार को 27.50 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म ने दूसरे वीकेंड में ताबड़तोड़ 63.50 करोड़ का कारोबार किया था। शाहरुख खान के लिए इस वीक भी बॉक्स ऑफिस पर मैदान खाली है। कोई बड़ी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो रही है।

पठान ने देश ही नहीं विदेश में भी गदर मचाया हुआ है। वर्ल्डवाइड मार्केट में पठान 850 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। कुछ ही दिनों में फिल्म 1000 करोड़ वर्ल्डवाइड कमा लेगी। पठान शाहरुख खान के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।

इस आंकड़ों के साथ फिल्म ने  केजीएफ 2 के हिंदी संस्करण को पीछे छोड़ दिया है। 2022 में आई  केजीएफ 2(हिंदी संस्करण) ने करीब 434.70 करोड़ रुपये कमाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top