Headline
बाल विवाह मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए मिशन मोड पर काम करें अधिकारी- रेखा आर्या
बाल विवाह मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए मिशन मोड पर काम करें अधिकारी- रेखा आर्या
पीआरडी जवानों की मांगों पर गंभीर सरकार, तकनीकी एवं विधिक परीक्षण के बाद निकाला जाएगा समाधान- रेखा आर्या 
पीआरडी जवानों की मांगों पर गंभीर सरकार, तकनीकी एवं विधिक परीक्षण के बाद निकाला जाएगा समाधान- रेखा आर्या 
बैंकों को सीडी रेशियो बढ़ाने और लंबित ऋण आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
बैंकों को सीडी रेशियो बढ़ाने और लंबित ऋण आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
पैठाणी के पौराणिक राहु मंदिर को मिल रहा भव्य स्वरूप, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
पैठाणी के पौराणिक राहु मंदिर को मिल रहा भव्य स्वरूप, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
सर्दियों में गुड़ खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके फायदे और नुकसान, क्या डायबिटीज के मरीज कर सकते हैं सेवन?
सर्दियों में गुड़ खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके फायदे और नुकसान, क्या डायबिटीज के मरीज कर सकते हैं सेवन?
मुख्यमंत्री ने कैंट विधानसभा क्षेत्र को दी 48.44 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री ने कैंट विधानसभा क्षेत्र को दी 48.44 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात
पंतनगर से काठमाण्डू की सीधी उड़ान हमारा सपना: महाराज
पंतनगर से काठमाण्डू की सीधी उड़ान हमारा सपना: महाराज
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग एवं एमडीडीए के अधिकारियों के साथ की बैठक
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग एवं एमडीडीए के अधिकारियों के साथ की बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का किया लोकार्पण

प्रकृति की मौलिकता और जैव विविधता को संरक्षित रखते हुए विकसित होगा शिवालिक इको पार्क

प्रकृति की मौलिकता और जैव विविधता को संरक्षित रखते हुए विकसित होगा शिवालिक इको पार्क

देहरादून। उत्तराखंड के मुनिकीरेती में प्रस्तावित शिवालिक बायोडायवर्सिटी (इको) पार्क को प्रकृति की मौलिकता और जैव विविधता के संरक्षण के साथ विकसित किया जाएगा। प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु ने वन विभाग के अधिकारियों को पार्क के विकास में अनावश्यक निर्माण कार्यों से बचने और प्राकृतिक संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने के निर्देश दिए हैं।

प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु की अध्यक्षता में शिवालिक बायोडायवर्सिटी पार्क के निर्माण एवं विकास को लेकर वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें परियोजना की रूपरेखा, निर्माण कार्यों, वित्तीय प्रबंधन और भविष्य में पार्क के संचालन को आत्मनिर्भर बनाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

पहले चरण में 50 करोड़ रुपये की कार्ययोजना

प्रमुख सचिव ने परियोजना को दो चरणों में विकसित करने के निर्देश दिए। प्रथम चरण में 50 करोड़ रुपये की लागत से विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसका उद्देश्य पार्क को पर्यटकों के लिए आकर्षक और सुविधाजनक बनाने के साथ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।

उन्होंने कहा कि पार्क में सिविल वर्क न्यूनतम रखा जाए। प्राकृतिक सुंदरता, जैव विविधता और पारिस्थितिक संतुलन से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। अनावश्यक निर्माण के बजाय पार्क में मौजूद प्राकृतिक विशेषताओं और संसाधनों का अधिकतम उपयोग किया जाए।

पर्यटन गतिविधियों से अर्जित होगा राजस्व

प्रमुख सचिव ने पार्क के लिए ऐसी कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया, जिससे भविष्य में इसके संचालन और रखरखाव का खर्च स्वयं पार्क की आय से पूरा हो सके। इसके लिए पर्यटन एवं प्रकृति आधारित गतिविधियों को विकसित करने, अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने और राजस्व अर्जन के संभावित स्रोतों की पहचान करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top