Headline
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

भर्ती परीक्षा नकल मामले की एसआईटी जांच, सीएम धामी ने कहा- छात्रों के हित में कदम उठाए जाएंगे

भर्ती परीक्षा नकल मामले की एसआईटी जांच, सीएम धामी ने कहा- छात्रों के हित में कदम उठाए जाएंगे

मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं से अपील की- आंदोलन का राजनीतिकरण न होने दें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि एसआईटी हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में यूकेएसएसएससी स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में नकल मामले की जांच कर रही है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि जांच के दौरान छात्रों के हित में कोई निर्णय करना पड़े तो सरकार पीछे नहीं हटेगी।

मुख्यमंत्री धामी ने मीडिया से बातचीत में युवाओं से अपील की कि वे सही जानकारी के आधार पर ही आंदोलन का निर्णय लें। उन्होंने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक स्वार्थ के लिए युवाओं को भड़काकर सड़क पर ला रहे हैं, जबकि उनका परीक्षा और छात्रों से कोई संबंध नहीं है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार की प्राथमिकता पारदर्शिता, निष्पक्षता और बिना भ्रष्टाचार के भर्ती प्रक्रिया को सुनिश्चित करना है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 25 हजार नियुक्तियां पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ की गई हैं। यूकेएसएसएससी की परीक्षा के दौरान एक केंद्र पर नकल की शिकायत मिलने पर भर्ती प्रक्रिया को एक माह के लिए स्थगित कर दिया गया है।

धामी ने कहा कि कुछ लोग छात्रों की आड़ में सरकार को निशाना बना रहे हैं और मामले का राजनीतिकरण कर रहे हैं। उन्होंने देशभक्ति और सनातन धर्म के प्रति सम्मान बनाए रखने का भी संदेश दिया और कहा कि उत्तराखंड के युवा राष्ट्रवादी हैं और वे इस मुद्दे पर सोच-समझकर आगे बढ़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top