Headline
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित

बर्फीले तूफान का कहर, एयरलाइंस कि 2,000 से अधिक उड़ानों में देरी

अमेरिका। बर्फीले तूफान का कहर बढ़ता जा रहा है। तूफान ने पश्चिमी और मध्य राज्यों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। इस कारण एयरलाइंस ने 1,300 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी हैं, जबकि 2,000 से अधिक उड़ानों में देरी हुई है। बर्फीले तूफान के कारण लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए)  ट्वीट किया था कि खराब मौसम के कारण इस सप्ताह ग्रेट लेक्स और दक्षिणी मैदानों के मिनेसोटा और अन्य राज्यों में उड़ान में देरी या रद्द हो सकती है।

अमेरिका की राष्ट्रीय मौसम सेवा ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि प्रति घंटे दो इंच की दर से गिरने वाली बर्फ और तेज हवाएं उत्तरी मैदानों और अपर मिडवेस्ट (Upper Midwest) के कुछ हिस्सों में स्थिति और खराब हो सकती है। जिससे यात्रा करना काफी मुश्किल हो जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट के खराब मौसम के कारण घरेलू एयरलाइन स्काईवेस्ट इंक (SkyWest Inc) की 312 उड़ानें रद्द हुई हैं, जबकि साउथवेस्ट एयरलाइंस की 248 और डेल्टा एयरलाइंस की 246 उड़ान रद्द की गईं। साउथवेस्ट और डेल्टा एयरलाइंस ने एक बयान में कहा है कि वे तूफान की निगरानी कर रहे हैं।

राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा है कि कई हिस्सों में 55 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलेंगे और भारी बर्फबारी होगी। इससे खुले क्षेत्रों में स्थिति और गंभीर होगी। खतरों को देखते हुए लोगों से केवल आपात स्थिति में यात्रा करने की हिदायत दी गई है। साथ ही वाहन में अतिरिक्त टॉर्च, भोजन और पानी रखने को कहा गया है। बर्फीले तूफाने के कारण कुछ हिस्सों में तापमान के -50F (-45 डिग्री सेल्सियस) तक गिरने की आशंका जताई गई है। उत्तरी राज्यों में, कुछ हिस्सों में दो फीट तक बर्फ जमने का पूर्वानुमान है। इन क्षेत्रों में 30 वर्षों में सबसे अधिक बर्फबारी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top