Headline
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत

प्रेम प्रसंग किसी और का, और जान किसी और को गंवानी पड़ी, पढ़िए नामिक गांव में हुई इस घटना के बारे में

बेरीनाग। प्रेम प्रसंग किसी और का और जान गंवानी पड़ी किसी और को। ग्वीर गांव निवासी सचिन कुमार का नामिक गांव निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सचिन कुमार उससे मिलने जा रहा था और साथ में अपने दोस्त गांव निवासी अंकित कुमार को ले गया। अपने दोस्त का साथ देना अंकित के लिए जान गंवाने का कारण बना। नामिक गांव पिथौरागढ़ जिले में अभी सड़क मार्ग से 20 से 25 किमी की दूरी पर है। वहीं बागेश्वर जिले के गोगिना तक जाने वाली सड़क से लगभग छह किमी की दूरी पर है। सचिन और अंकित मोटर साइकिल से बागेश्वर जिले के गोगिना तक पहुंचे। जहां से पैदल चलकर नामिक गांव पहुंचे। इस मामले की जांच कर रही पुलिस के अनुसार ये दोनों युवती के घर पहुंच गए। जब स्वजनों ने इनको देखा तो आक्रोशित हो गए।

स्वजनों द्वारा इन पर पथराव किया गया। सूत्रों के अनुसार पथराव के दौरान सचिन कुमार गांव से ऊपर की तरफ भागा तो अंकित कुमार नीचे की तरफ दौड़ा था। जिससे वह खाई में गिर गया और उसकी मौत हो गई।  मृतक अंकित कुमार पढ़ा लिखा युवक था। उसके पिता खाद्य विभाग में कार्यरत हैं और बड़ा भाई एलटी शिक्षक है। दरअसल, सात दिन पूर्व बेरीनाग से अपने एक साथी के साथ मुनस्यारी के दूरस्थ बागेश्वर जिले की सीमा पर स्थित नामिक गांव गए एक युवक की हत्या हो गई। युवक पर पथराव कर रामगंगा नदी किनारे खाई में फेंका गया। इस मामले में मृतक के पिता द्वारा नाचनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद घटना के सातवें दिन पुलिस ने हत्या के आरोप में एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतक युवक के अनुसूचित जाति का होने से यह मामला गंभीर हो चुका है।

मुनस्यारी विकास खंड का आठ से नौ हजार फीट की ऊंचाई पर बसे बेहद शांत माने जाने वाले नामिक गांव गए बेरीनाग निवासी सचिन कुमार ने 13 मार्च को 112 से नाचनी थाने को सूचना दी। उसने सूचना में बताया कि वह 12 मार्च को बेरीनाग निवासी अंकित कुमार के साथ नामिक गांव घूमने गया था जहां पर उसका दोस्त अंकित गुम हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने पुलिस ने अंकित की खोजबीन प्रारंभ की। 15 मार्च को पुलिस ने अंकित कुमार का शव नामिक में रामगंगा नदी के ऊपरी हिस्से में 150 मीटर की दूरी पर घटन खाई से बरामद हुआ। पुलिस ने शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। तब इसे एक हादसा ही माना जा रहा था।

सचिन कुमार जब अपने गांव लौटा तो उसने नामिक में हुए घटनाक्रम के बारे में बताया और अंकित की हत्या किए जाने की बात कही। जिस पर मृतक अंकित के पिता जसपाल राम द्वारा 17 मार्च को नाचनी थाने में आकर अपने पुत्र की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भादवि धारा 302 व 3 (2)(वी)अनुसूचित जाति,जनजाति एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। एसटी,एसटी का मामला होने से इसकी जांच पुलिस उपधीक्षक डीडीहाट /आपरेशन परवेज अली को सौंपी गई। सीओ के पर्यवेक्षण में शनिवार को पुलिस ने इस हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर नामिक गांव से नामजद दो आरोपित खुशाल सिंह कन्यारी पुत्र प्रेम सिंह निवासी नामिक ,गोविंद सिंह कन्यारी पुत्र मोहन सिंह व विवेचना में प्रकाश में आयी महिला मोहिनी देवी पत्नी गोविंद सिंह निवासी नामिक को गिरफ्तार किया।

तीनों को पिथौरागढ़ लाकर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि सचिन कुमार का नामिक गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह अपने दोस्त मृतक अंकित कुमार के साथ नामिक गांव पहुंचे। गांव में लड़की के स्वजनों ने उन्हें घर पर देख लिया और दोनों पर पथराव किया। पथराव करने पर दोनों भागे अंकित कुमार इस दौरान खाई में गिर गया और उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस अभी विवेचना कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top