Headline
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने किया ‘हिमालयन भोजनालय’ का उद्घाटन
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने किया ‘हिमालयन भोजनालय’ का उद्घाटन
मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट
लगातार बाल झड़ने के पीछे हो सकती है विटामिन D की कमी, शरीर में दिखने वाले इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
लगातार बाल झड़ने के पीछे हो सकती है विटामिन D की कमी, शरीर में दिखने वाले इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
बांग्लादेश में बेकाबू हुए हालात, 6 दिनों में 4 की मौत, 12 जिलों में आगजनी और बम धमाके
बांग्लादेश में बेकाबू हुए हालात, 6 दिनों में 4 की मौत, 12 जिलों में आगजनी और बम धमाके
बिना अनुमति अवकाश पर मिले होम्योपैथिक अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी, वेतन रोकने के दिए निर्देश
बिना अनुमति अवकाश पर मिले होम्योपैथिक अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी, वेतन रोकने के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन
युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने
युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने
‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, दुनियाभर में पार किया 1500 करोड़ का आंकडा
‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, दुनियाभर में पार किया 1500 करोड़ का आंकडा
अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा, 15 दिसंबर तक निस्तारण के निर्देश
अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा, 15 दिसंबर तक निस्तारण के निर्देश

एसपी ग्रामीण जया बलोनी ने किया रानीपोखरी थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

एसपी ग्रामीण जया बलोनी ने किया रानीपोखरी थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

लंबित विवेचनाओं और शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश, एक साल से लंबित मामलों की भी की समीक्षा

थाना परिसर में साफ-सफाई और अभिलेखों के रखरखाव पर दिया जोर, पुलिसकर्मियों को जनता से शालीन व्यवहार रखने की हिदायत

देहरादून। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण-प्रथम (ऋषिकेश) जया बलोनी ने गुरुवार को थाना रानीपोखरी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं, अभिलेखों के रखरखाव, लंबित विवेचनाओं और विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। उन्होंने थाना परिसर में उच्चस्तरीय साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान एसपी ग्रामीण ने थाना एवं चौकी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही पुलिस ड्यूटी और विभिन्न विभागीय कार्यवाहियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने विवेचकों के साथ बैठक कर थाने में लंबित विवेचनाओं और शिकायतों की समीक्षा की। विशेष रूप से एक वर्ष से अधिक समय से लंबित मामलों की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्धारित समयावधि में जांच पूरी कर उनका विधिक निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के शीघ्र अनावरण पर जोर दिया।

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

जया बलोनी ने सीसीटीएनएस, 1930, सीएम हेल्पलाइन सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और प्रत्येक प्रार्थना पत्र का समयबद्ध एवं नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने थाने में लंबित माल एवं वाहनों के मामलों की समीक्षा करते हुए उनके विधिक निस्तारण की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी करने को कहा। इसके अलावा एमवी एक्ट, पुलिस अधिनियम एवं अन्य चालानी कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।

जनता से व्यवहार में शालीनता रखने की हिदायत

एसपी ग्रामीण ने सभी पुलिसकर्मियों को अनुशासन में रहकर पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ड्यूटी और चेकिंग के दौरान आमजन के साथ शालीन एवं मर्यादित व्यवहार किया जाए तथा पीड़ितों को नियमानुसार शत-प्रतिशत सहायता उपलब्ध कराई जाए।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश, प्रभारी निरीक्षक थाना रानीपोखरी सहित थाने में नियुक्त अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top